जिले के सभी आधार केन्द्रों का गहन निरीक्षण करने के निर्देश

बीकानेर राजस्थान
Spread the love
https://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2023/11/nvvoqa38.pnghttps://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2024/06/20240619_101620.pnghttps://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2024/12/IMG_20241216_191235.png

सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के संयुक्त निदेशक (UIDAI) एवं जिला प्रभारी ने विभाग के विभिन्न प्रोजेक्ट्स को लेकर की समीक्षा बैठक

 

बीकानेर, 04 मई। सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग कार्यालय में सोमवार को संयुक्त निदेशक (यूआईडीएआई) एवं जिला प्रभारी श्री राकेश कुमार वर्मा की अध्यक्षता में विभाग के विभिन्न प्रोजेक्ट्स की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) के माध्यम से जिले भर से अधीनस्थ ब्लॉक प्रोग्रामर एवं विभागीय स्टाफ ने भाग लिया।एनालिस्ट-कम-प्रोग्रामर (उप निदेशक) श्री गौरव भाटिया ने बताया कि बैठक के दौरान जिले में संचालित विभिन्न आईटी एवं ई-गवर्नेंस सेवाओं की प्रगति की समीक्षा की गई

 

बैठक में श्री वर्मा ने निर्देश दिए कि जिले के सभी आधार केंद्रों का गहन निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए तथा सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों में संचालित एमबीयू (MBU) कैंपों के माध्यम से वंचित विद्यार्थियों का बायोमेट्रिक अपडेट किया जाए। साथ ही जिले में बाल आधार नामांकन को बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।

 

श्री भाटिया ने बताया कि श्री वर्मा ने विभाग द्वारा संचालित विभिन्न परियोजनाओं जैसे राजनेट, ई-मित्र, अभय कमांड कंट्रोल सेंटर, लाडली सुरक्षा योजना एवं आईडी फोन आदि की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

 

जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में एनालिस्ट-कम-प्रोग्रामर (उप निदेशक) श्री गौरव भाटिया, श्री गिरिराज कुमार सोनी, श्री विक्रम स्वरूप जाखड़, श्री विकेश सिंह, श्री विवेक आर्य सहित अन्य प्रोग्रामर एवं स्टाफ उपस्थित रहे।