वार्ड 73 में भाजपा व कांग्रेस के कार्यालयों का उद्घाटन 

बीकानेर राजस्थान
Spread the love
https://https://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2026/05/WhatsApp-Image-2026-05-30-at-2.27.10-PM-1.jpeghttps://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2024/06/20240619_101620.png

 

अनुशासित वाणी, बीकानेर, 2 अगस्त  26। नगर निगम चुनाव को लेकर वार्ड नंबर 73 में कांग्रेस प्रत्याशी अनिल कल्ला व भाजपा प्रत्याशी दीपक पारीक के कार्यों का विधि पूर्ण उद्घाटन हुआ दोनों ही प्रत्याशियों ने अपने, अपने चुनावी अभियान को गति देते हुए चुनाव कार्यालय का शुभारंभ किया।कार्यालय का उदघाटन पूर्व केबिनेट मंत्री डॉ बुलाकी दास कल्ला ने किया , कार्यालय खुलने के साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस व भाजपा के कार्यकर्ता,समर्थक एवं वार्डवासी उपस्थित रहे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अनिल कल्ला के समर्थन में नारे लगाते हुए चुनाव में पूरी ताकत के साथ जुटने का संकल्प लिया।अनिल कल्ला ने कहा कि वार्ड 73 के विकास,मूलभूत सुविधाओं और आमजन की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता रहेगा।उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर संपर्क कर कांग्रेस की विचारधारा और विकास के विजन को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया।

दूसरी तरफ भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी भाजपा प्रत्याशी दीपक पारीख को माला पहनकर स्वागत किया और भाजपा प्रत्याशी दीपक पारीक ने वार्डवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे वार्ड की जनता के विश्वास और सहयोग के साथ क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर कार्य करेंगे।उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों से एकजुट होकर चुनाव अभियान को सफल बनाने की अपील की।इस दौरान भाजपा पदाधिकारी,कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।