

पुलिस महानिरीक्षक बीकानेर रेंज बीकानेर ओमप्रकाश आईपीएस एवं पुलिस अधीक्षक जिला बीकानेर मृदुल कच्छावा आईपीएस व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर बीकानेर चक्रवर्ती सिंह राठौड़ आरपीएस के निर्देशन में तथा वृताधिकारी वृत गंगाशहर प्रहलाद राय आरपीएस के नेतृत्व में थानाधिकारी गंगाशहर गणेश कुमार पुलिस निरीक्षक ने प्रकरण दर्ज कर, आसूचना संकलन के आधार पर शहर में हो रही लगातार नकबजनी की वारदातों को मध्यनजर रखते हुए अज्ञात चोरों की तलाश के लिए अनुसंधान अधिकारी हेतराम छौंपा उपनिरीक्षक के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया।
टीम द्वारा लगातार प्रयास करते हुए आसूचना संकलन एवं तकनीकी विश्लेषण के आधार पर नकबजन जगदीश कुमार लखेसर, राहुल नायक तथा खरीददार एवं सोने का स्वरूप बदलने वाले संजय कुमार सोनी को गिरफ्तार कर अनुसंधान किया गया।
दौरान अनुसंधान मुल्जिम जगदीश लखेसर एवं राहुल नायक ने अपने साथी अनिल कुमार ब्राह्मण के साथ मिलकर शहर बीकानेर में करीब 11 नकबजनी की वारदात करना स्वीकार किया है।
