बीकानेर इंजीनियरिंग कॉलेज के 185 कार्मिकों को मिला 1.90 करोड़ रुपए का लंबित पीएफ भुगतान*

Blog
Spread the love
https://https://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2026/05/WhatsApp-Image-2026-05-30-at-2.27.10-PM-1.jpeghttps://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2024/06/20240619_101620.png

 

बीकानेर, 6 नवम्बर। बीकानेर इंजीनियरिंग कॉलेज में कार्यरत कार्मिकों का पिछले 10-12 वर्षों से लंबित चल रहा भविष्य निधि (पीएफ) का भुगतान दीपावली के अवसर पर किया गया। यह भुगतान, विधायक श्री जेठानंद व्यास की पहल और निर्देश पर कॉलेज प्रशासन द्वारा 185 कार्मिकों के खातों में कुल 1.90 करोड़ रुपए की राशि सीधे हस्तांतरित की गई।

 

विधायक श्री जेठानंद व्यास के निर्देशों की पालना में कॉलेज के प्राचार्य श्री संजीव जैन ने इस लंबित राशि का भुगतान सुनिश्चित करते हुए सभी 185 कार्मिकों के बैंक खातों में राशि हस्तांतरित की। लंबे समय से पीएफ भुगतान की प्रतीक्षा कर रहे कर्मचारियों को दीपावली के अवसर पर यह राशि मिलने से राहत मिली।

 

इस पहल के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने प्राचार्य श्री संजीव जैन का आभार व्यक्त किया तथा कर्मचारियों के हित में लंबित भुगतान की प्रक्रिया पूरी करवाने के लिए कॉलेज प्रशासन के प्रयासों की सराहना की।