

रेलवे द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु हिसार-वलसाड-हिसार साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में विस्तार किया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 04727, हिसार-वलसाड साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का हिसार से दिनांक 02 दिसम्बर से 30 दिसम्बर 2026 तक (05 ट्रिप) तथा गाड़ी संख्या 04728, वलसाड-हिसार साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का वलसाड से दिनांक 03 दिसम्बर से 31 दिसम्बर 2026 तक (05 ट्रिप) संचालन किया जाएगा।
इस रेल सेवा की संचालन अवधि में विस्तार से हिसार एवं वलसाड के मध्य यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त रेल सुविधा उपलब्ध होगी तथा यात्रियों को आवागमन में राहत मिलेगी।
