

बीकानेर हार्ट एंड सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं किशनी देवी पुनम चन्द मेमोरियल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित मेगा निःशुल्क स्वास्थ्य एवं हृदय जांच शिविर बना जनसेवा का प्रेरणादायी उदाहरण,450 से अधिक मरीजों ने प्राप्त किया विशेषज्ञ चिकित्सकों का निःशुल्क परामर्श, स्वास्थ्य जांच एवं दवाइयों का लाभA
बीकानेर, 28 जून 2026 किशनी देवी पुनम चन्द मेमोरियल ट्रस्ट, बीकानेर तथा बीकानेर हार्ट एंड सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में रविवार, 28 जून 2026 को डॉ. जयकिशन सुथार निवास, शिव धर्म कांटा के पीछे, नई सब्जी मंडी के पास, पूगल रोड, बीकानेर में एक विशाल निःशुल्क हार्ट एवं सुपर स्पेशलिटी परामर्श, सम्पूर्ण स्वास्थ्य एवं हृदय जांच शिविर का सफल एवं ऐतिहासिक आयोजन किया गया। पूरे आयोजन के दौरान 450 से अधिक मरीजों ने विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों से निःशुल्क परामर्श प्राप्त किया तथा आधुनिक जांच सुविधाओं का लाभ उठाया। “स्वस्थ नागरिक ही स्वस्थ समाज और सशक्त राष्ट्र की आधारशिला है” इसी विचार को जन-जन तक पहुँचाने एवं समाज को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने के उद्देश्य से ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री शिव दयाल सुथार ने बताया कि यह शिविर केवल एक स्वास्थ्य जांच कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी पहल सिद्ध हुआ। बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से आए नागरिकों ने इस आयोजन में भाग लेकर अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई तथा विशेषज्ञ चिकित्सकों से आवश्यक परामर्श प्राप्त किया। स्वास्थ्य जागरूकता की दिशा में एक सार्थक प्रयास वर्तमान समय में बदलती जीवनशैली, अनियमित खान-पान, मानसिक तनाव, शारीरिक श्रम की कमी एवं बढ़ते प्रदूषण के कारण हृदय रोग, मधुमेह, उच्च रक्तचाप, मोटापा, पाचन संबंधी रोग, अस्थमा, जोड़ों का दर्द एवं अन्य गंभीर बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। समय पर जांच एवं विशेषज्ञ चिकित्सकीय सलाह के अभाव में अनेक लोग इन रोगों का पता गंभीर अवस्था में लगा पाते हैं। इसी सामाजिक आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए ट्रस्ट एवं अस्पताल प्रबंधन ने यह मेगा स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया, ताकि आमजन को विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं उनके घर के निकट ही निःशुल्क उपलब्ध हो सकें तथा लोगों में समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराने की जागरूकता विकसित हो।
कार्यक्रम का कुशल एवं प्रभावशाली मंच संचालन वरिष्ठ उद्घोषक श्री ज्योति प्रकाश रांगा जी ने किया। अपनी ओजस्वी वाणी, सशक्त अभिव्यक्ति एवं व्यवस्थित संचालन शैली से उन्होंने कार्यक्रम को गरिमामय स्वरूप प्रदान किया। उनके उत्कृष्ट मंच संचालन ने पूरे आयोजन को अनुशासित, प्रेरणादायी एवं अत्यंत सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया, जिसकी उपस्थित अतिथियों एवं नागरिकों ने भी सराहना की।
उच्च स्तरीय निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं ,शिविर में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के साथ निम्न जांच एवं सेवाएं पूर्णतः निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं—सीबीसी (CBC),एचबीए1सी (HbA1c),लिपिड प्रोफाइल,ईसीजी (ECG),रक्तचाप परीक्षण,बीएमआई (BMI) मूल्यांकन,विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क परामर्श,आवश्यकतानुसार निःशुल्क दवा वितरण इन सभी सेवाओं का लाभ बड़ी संख्या में मरीजों ने उठाया तथा अनेक लोगों में प्रारम्भिक अवस्था में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की पहचान कर उन्हें समय पर उपचार हेतु आवश्यक सलाह दी गई।
गरिमामयी उपस्थिति से बढ़ी आयोजन की शोभा शिविर का शुभारम्भ गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में
श्री रामगोपाल जी सुथार, राज्य मंत्री, श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड, राजस्थान सरकार, जयपुर उपस्थित रहे। इस अवसर पर श्री श्याम सुंदर लदरेचा (डबल एडीजी, राजस्थान हाई कोर्ट, जोधपुर), श्री विजय कोचर एवं वंदे मातरम् टीम, श्री भंवर लाल जांगिड़ (प्रदेश महामंत्री, ओबीसी मोर्चा, राजस्थान), श्री टेकचंद जी बरडिया, श्री घीसू सिंह जी राजपुरोहित (विभाग संघ चालक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, बीकानेर विभाग), श्रवण जाट चाडी, श्री लक्ष्मी नारायण व्यास (नगर संघ चालक एवं विद्यार्थी कार्य प्रमुख), श्री महावीर प्रसाद जी(प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र, बीकानेर), श्री विजय आचार् (पूर्व जिला अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी) तथा श्री दीपक पारीक सहित अनेक सामाजिक, धार्मिक एवं राजनीतिक क्षेत्र की प्रतिष्ठित हस्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए इस जनहितकारी पहल की सराहना की।
विशेषज्ञ चिकित्सकों की अनुभवी टीम रही उपलब्ध शिविर में विभिन्न सुपर स्पेशलिटी विभागों के अनुभवी चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं—
डॉ. जयकिशन सुथार – हृदय एवं हार्ट सर्जरी विशेषज्ञ, डॉ. सुरेंद्र पुनिया – कार्डियोलॉजिस्ट,
डॉ. अमिताभ सुथार – ऑर्थोपेडिक एवं जॉइंट रिप्लेसमेंट विशेषज्ञ,डॉ. अनिल खत्री – गैस्ट्रोएंटरोलॉजिस्ट
डॉ. मीनाक्षी पुरोहित – बाल रोग विशेषज्ञ, डॉ. कुशल तंवर – कैंसर रोग विशेषज्ञ
डॉ. लक्ष्मी स्वामी – वरिष्ठ फिजिशियन, डॉ. सुशीला चौधरी – स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ
डॉ. राजकुमार कल्ला – दंत एवं मुख रोग विशेषज्ञ, डॉ. गिरीश तंवर – दर्द एवं पेन मैनेजमेंट विशेषज्ञ
डॉ. निधि गोड़ – न्यूट्रिशन एवं डाइट विशेषज्ञ,डॉ. सागर पंचारिया – फिजियोथेरेपिस्ट, हेल्थ कोच डॉ. रोहित पांडे एवं उनकी टीम, विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों को न केवल उपचार संबंधी सलाह दी, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, संतुलित आहार, नियमित व्यायाम एवं समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराने के लिए भी प्रेरित किया। इस अवसर पर डॉ. तनवीर मलावत (जनरल सर्जन) ने विशिष्ट अतिथि के रूप में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराते हुए आयोजन की सराहना की एवं स्वास्थ्य जागरूकता के ऐसे जनहितकारी प्रयासों को समाज के लिए अत्यंत आवश्यक बताया।
सामाजिक संस्थाओं का उल्लेखनीय सहयोग इस मेगा स्वास्थ्य शिविर को सफल बनाने में अनेक सामाजिक एवं सेवा संस्थाओं ने महत्वपूर्ण योगदान दिया, जिनमें—
एएसजी आई हॉस्पिटल, बीकानेर, श्री विश्वकर्मा सुथार समाज सामूहिक विवाह समिति
श्री बीकानेर विश्वकर्मा सेवा संघ संस्थान,श्री विश्वकर्मा सूत्रधार संपत्ति ट्रस्ट
सुथार समाज अन्न क्षेत्र समिति, श्रीकोलायत ,श्री विश्वकर्मा सुथार एकता फोर्स का विशेष सहयोग सराहनीय रहा। जनसहयोग से सफल हुआ आयोजन शिविर के सफल आयोजन में बीकानेर हार्ट एंड सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के समस्त चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ, पैरामेडिकल टीम, प्रशासनिक अधिकारियों, युवा स्वयंसेवकों एवं क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों का सक्रिय सहयोग रहा। सभी ने पूरी निष्ठा एवं सेवा भावना के साथ मरीजों की सुविधा, पंजीकरण, जांच एवं उपचार व्यवस्था को सुव्यवस्थित रूप से संचालित किया। भविष्य में भी जारी रहेगा जनसेवा का अभियान शिविर में प्राप्त अभूतपूर्व जनसमर्थन एवं मरीजों की संतुष्टि को देखते हु;;;;;;ए ट्रस्ट एवं अस्पताल प्रबंधन ने घोषणा की कि भविष्य में भी इसी प्रकार के विशाल निःशुल्क मल्टी सुपर स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविरों का नियमित आयोजन किया जाएगा, ताकि समाज के प्रत्येक वर्ग तक आधुनिक एवं विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ हो सकें।
अस्पताल प्रबंधन ने सभी सहयोगी संस्थाओं, चिकित्सकों, अतिथियों, स्वयंसेवकों एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया कि बीकानेर हार्ट एंड सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल भविष्य में भी जनसेवा, उत्कृष्ट चिकित्सा एवं स्वास्थ्य जागरूकता के अपने संकल्प को पूर्ण समर्पण के साथ आगे बढ़ाता रहेगा।
