आंगन मिलन समारोह : नाल में आयोजित हुआ कार्यक्रम

Blog
Spread the love
https://https://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2026/05/WhatsApp-Image-2026-05-30-at-2.27.10-PM-1.jpeghttps://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2024/06/20240619_101620.png

बीकानेर, 26 सितम्बर। विकसित भारत-जन सेवा अभियान के ‘आंगन मिलन‘ समारोह के तहत रविवार को नाल सेक्टर में सम्मान समारोह आयोजित किया गई।

 

कार्यक्रम में श्री श्याम पंचारिया, महिला एवं बाल विकास विभाग, उप निदेशक डॉ नरेंद्र शेखावत, बाल विकास परियोजना अधिकारी श्री नवरंग मेघवाल और पर्यवेक्षक श्रीमती आभा जोशी, स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षक एवं बड़ी संख्या में आम जनता मौजूद रहे।

 

कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का सम्मान किया गया। इनमें नाल सेक्टर की उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं एवं आशाओं को माला पहनाकर, तुलसी का पौधा भेंट कर तथा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

 

इस अवसर पर श्री पंचारिया द्वारा प्रधानमंत्री के प्रशस्ति पत्र का वाचन किया गया। समारोह के दौरान पोषण मेले का आयोजन कर पोषण व स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां सांझा की गईं।