कोलायत में नशा मुक्ति को लेकर जन-जागरूकता बैठक आयोजित

Blog
Spread the love
https://https://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2026/05/WhatsApp-Image-2026-05-30-at-2.27.10-PM-1.jpeghttps://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2024/06/20240619_101620.png

 

 

बीकानेर, 30 जुलाई। पुलिस थाना कोलायत में महानिरीक्षक पुलिस, बीकानेर रेंज ओमप्रकाश की अध्यक्षता में सीएलजी सदस्य, सुरक्षा सखी, पुलिस मित्र, सरपंच एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में जन-जागरूकता बैठक आयोजित की गई।

 

बैठक में नशे के दुरुपयोग से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में आमजन को जागरूक किया गया। साथ ही नशे के विरुद्ध सामूहिक रूप से आवाज उठाने और समाज को नशामुक्त बनाने का आह्वान किया गया।

 

बैठक को संबोधित करते हुए ओमप्रकाश ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति ही नहीं, बल्कि परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है। उन्होंने आमजन से नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने और पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।

 

इस दौरान जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कछावा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) बनवारी लाल, उपखंड अधिकारी कोलायत राजेश नायक, वृत्ताधिकारी कोलायत संग्राम सिंह सहित वृत्त के सभी थानाधिकारी उपस्थित रहे।