पंचायत चुनाव के तहत मानव श्रृंखला बनाकर दिया मतदान का संदेश

बीकानेर राजस्थान
Spread the love
https://https://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2026/05/WhatsApp-Image-2026-05-30-at-2.27.10-PM-1.jpeghttps://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2024/06/20240619_101620.png

स्वीप प्रकोष्ठ की पहल पर ग्राम पंचायतों एवं पंचायत समिति मुख्यालयों पर हो रहीं विविध गतिविधियां; वोट मैराथन, मेहंदी, रंगोली और युवा संवाद से मतदाताओं को किया जा रहा जागरूक

अनुशासित वाणी न्यूज़ बीकानेर, 14 अक्टूबर। आगामी पंचायत चुनावों में अधिकाधिक मतदाताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी श्री निशांत जैन के आदेशानुसार तथा जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं प्रभारी स्वीप प्रकोष्ठ श्रीमती शैलजा पांडे के निर्देशन में जिले में मतदाता जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। स्वीप प्रकोष्ठ सह प्रभारी व पीआरओ श्री सुरेश बिश्नोई ने बताया कि स्वीप प्रकोष्ठ द्वारा निर्धारित कैलेंडर के अनुसार ग्राम पंचायतों एवं पंचायत समिति मुख्यालयों पर विभिन्न जागरूकता गतिविधियां आयोजित कर मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

इसी क्रम में बुधवार को राजकीय आयुर्वेद, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा एकीकृत महाविद्यालय, बीकानेर के छात्र-छात्राओं ने प्राचार्य डॉ. प्रमोद कुमार मिश्र के निर्देशन में मानव श्रृंखला बनाकर मतदान का संदेश दिया। विद्यार्थियों ने लोकतंत्र में मतदाताओं की सक्रिय भागीदारी के महत्व को रेखांकित करते हुए आमजन को मतदान के प्रति जागरूक रहने तथा निर्वाचन प्रक्रिया में अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में डॉ. अनीश चौहान एवं डॉ. पवन कुमार यादव ने सहयोग प्रदान किया।

स्वीप प्रकोष्ठ समन्वयक  प्रशांत जोशी ने बताया कि स्वीप प्रकोष्ठ द्वारा 9 अक्टूबर से निर्धारित कैलेंडर के अनुसार निरंतर मतदाता जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसके तहत वोट मैराथन, दिव्यांग एवं वृद्धजन मतदाताओं के साथ संवाद, मतदान जागरूकता रंगोली एवं मेहंदी तथा नारी शक्ति संवाद जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से विभिन्न वर्गों तक मतदान का संदेश पहुंचाया गया है।

स्वीप प्रकोष्ठ सह समन्वयक  गोपाल जोशी ने बताया कि आगामी दिनों में भी निर्धारित कैलेंडर के अनुसार मतदान का गरबा, दीपदान, युवा संवाद एवं वोट बारात जैसी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य मतदाताओं को निर्वाचन प्रक्रिया के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें निष्पक्ष एवं स्वतंत्र रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रोत्साहित करना है। स्वीप प्रकोष्ठ के  पवन कुमार खत्री,  दीपक जोशी,  हरिहर, संजय छंगानी,  दीपक बिन्नानी आदि द्वारा जनभागीदारी के माध्यम से मतदान के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं।