पूर्व विधायक श्री रामकृष्ण दास गुप्ता के निधन पर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री ने जताया शोक

बीकानेर राजस्थान
Spread the love
https://https://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2026/05/WhatsApp-Image-2026-05-30-at-2.27.10-PM-1.jpeghttps://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2024/06/20240619_101620.png

 

 

बीकानेर, 27 अक्टूबर। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री सुमित गोदारा ने पूर्व विधायक श्री राम कृष्ण दास गुप्ता के निधन पर शोक जताया है।

 

श्री गोदारा ने कहा कि पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ अधिवक्ता श्री गुप्ता, आमजन के हितों के लिए सदैव संघर्षरत रहे। उन्होंने राजनीति में अनेक आयाम स्थापित किए। युवाओं के लिए उनका जीवन राजनीति की पाठशाला था। उन्होंने कहा कि श्री गुप्ता का निधन बीकानेर ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति है। श्री गोदारा ने कहा कि श्री गुप्ता का पूरा परिवार सदैव सामाजिक हित से जुड़े कार्यों में संलग्न रहा है।

 

खाद्य मंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को यह आघात सहन करने की प्रार्थना की है।