

बीकानेर। ऑपरेशन नीलकंठ के तहत पांचू थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में फरार चल रहे कथित एमडी सप्लायर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान महीराम पुत्र हरीराम, उम्र 36 वर्ष, निवासी जयसिंहदेसर मगरा, थाना पांचू, हाल नोखा के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक 9 अक्टूबर 2025 को पांचू थाना पुलिस ने आरोपी प्रभूराम के कब्जे से 7 ग्राम अवैध एमडी बरामद की थी। मामले में पुलिस थाना पांचू में प्रकरण संख्या 250/2025 धारा 8/22, 25 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था।
अनुसंधान के दौरान आरोपी प्रभूराम से पूछताछ में कथित तौर पर सामने आया कि उसने एमडी महीराम से खरीदी थी। इसके बाद पुलिस ने वांछित चल रहे महीराम की तलाश शुरू की और 21 सितंबर 2026 को उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार आरोपी से मामले में आगे अनुसंधान जारी है। पुलिस ने यह भी बताया कि पिछले दो महीनों में थाना पांचू की टीम द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी के मामलों में फरार चल रहे करीब आधा दर्जन कथित सप्लायरों को गिरफ्तार किया गया है।
कार्रवाई टीम: थानाधिकारी ईश्वर प्रसाद पुनि, कांस्टेबल खुशराज 1997, कांस्टेबल महेश 1580 तथा कांस्टेबल सुनील कुमार 1026। विशेष भूमिका कांस्टेबल गणेशाराम डीआर की रही।
