जिला उद्योग केंद्र की जिला स्तरीय चयन समिति की बैठक आयोजित

Blog
Spread the love
https://https://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2026/05/WhatsApp-Image-2026-05-30-at-2.27.10-PM-1.jpeghttps://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2024/06/20240619_101620.png

बीकानेर, 14 जुलाई। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए जिला स्तरीय बुनकर पुरस्कारों के चयन के लिए गठित समिति की बैठक मंगलवार को जिला कलक्टर श्री निशान्त जैन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई।

समिति ने प्राप्त आवेदनों का निर्धारित मानदंडों के आधार पर परीक्षण कर जिले के उत्कृष्ट बुनकरों का चयन किया। चयनित बुनकरों में प्रथम पुरस्कार के लिए श्री रामचन्द्र प्रजापत (पंजा दरी), द्वितीय पुरस्कार के लिए श्री कमलचंद (लेडीज शॉल मेरिन) तथा श्री भँवरलाल मेघवाल (थ्रो-कोटन चद्दर), तृतीय पुरस्कार के लिए श्री ओमप्रकाश (हैंडलूम ऊनी दरी गलीचा) एवं श्रीमती भंवरी देवी (दरी), जबकि सांत्वना पुरस्कार के लिए श्री आसूराम मेघवाल (ऊनी शॉल मेरीनो) तथा श्री मगनलाल पंवार (ऊनी शॉल) का चयन किया गया।

जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र की महाप्रबंधक श्रीमती मंजू नैण गोदारा ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा हस्तकरघा बुनकरों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष जिला स्तरीय पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं। इस वर्ष प्राप्त 16 आवेदनों का समिति द्वारा परीक्षण कर पात्र बुनकरों का चयन किया गया। प्रथम पुरस्कार के तहत 5,100, द्वितीय पुरस्कार 3,100 तथा तृतीय पुरस्कार 2,100 रुपए की प्रोत्साहन राशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। सांत्वना पुरस्कार प्राप्त बुनकरों को 1,100 रुपए एवं प्रशस्ति पत्र दिए जाएंगे।

महाप्रबंधक श्रीमती गोदारा ने बताया कि प्रथम एवं द्वितीय पुरस्कार प्राप्त बुनकरों के आवेदन राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए भी अग्रेषित किए जाएंगे।