सहकार अभियान के तहत उरमूल डेयरी में संयुक्त कैंप आयोजित

Blog
Spread the love
https://https://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2026/05/WhatsApp-Image-2026-05-30-at-2.27.10-PM-1.jpeghttps://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2024/06/20240619_101620.png

 

 

बीकानेर, 8 जून। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय द्वारा संचालित सहकार अभियान के अंतर्गत केंद्रीय सहकारी बैंक, बीकानेर एवं उत्तरी राजस्थान सहकारी दुग्ध उत्पादक संघ लिमिटेड (उरमूल डेयरी) बीकानेर के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को उरमूल डेयरी सभागार में संयुक्त कैंप का आयोजन किया गया।

 

कैंप में दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियों को केंद्रीय सहकारी बैंक का सदस्य बनाया गया। साथ ही बैंक में खाते खुलवाने के लिए आवेदन पत्र वितरित किए गए। बैंक मित्र बनाने हेतु अनुबंध करवाए गए तथा माइक्रो एटीएम सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सहमति पत्र प्राप्त किए गए।

 

केंद्रीय सहकारी बैंक के प्रबंध निदेशक श्री मोहम्मद फारूक ने बताया कि सहकारी बैंक में खाता खुलवाने पर दुग्ध उत्पादकों को नकद जमा एवं निकासी, आधार लिंकिंग, डेबिट कार्ड के माध्यम से भुगतान, त्वरित बैलेंस जानकारी एवं मिनी स्टेटमेंट जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसके अलावा दुग्ध समितियों की साख एवं फुटफॉल में वृद्धि, शून्य जमा खाता सुविधा, पूर्णतः निःशुल्क खाता संचालन, आधुनिक बैंकिंग सेवाएं तथा लॉकर किराए में 20 प्रतिशत तक की विशेष छूट भी प्रदान की जाएगी।

 

कैंप में बैंक की ओर से अधिशाषी अधिकारी श्री धर्मेन्द्र रेप्सवाल, वरिष्ठ प्रबंधक श्री सत्येन्द्र बिश्नोई, प्रबंधक श्री नागरमल, श्री मानवेन्द्र सिंह एवं श्रीमती प्रिया विश्वकर्मा उपस्थित रहे। वहीं उरमूल डेयरी की ओर से श्री मोहन सिंह चौधरी (प्रभारी), श्री ओम प्रकाश (प्लांट इंचार्ज), श्री अनिल दाधीच (नोडल अधिकारी), श्री अनिल खिचड़ तथा श्री रामलाल (सुपरवाइजर) ने भागीदारी निभाई।

 

कैंप में दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियों के 50 से अधिक अध्यक्ष एवं सचिव उपस्थित रहे।