अधिकारी आपसी समन्वय से कार्य करें ताकि बजट घोषणाओं की जल्द क्रियान्वितिहो :-जिला कलेक्ट्रेट Coltorate

बीकानेर राजस्थान
Spread the love
https://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2023/11/nvvoqa38.pnghttps://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2024/06/20240619_101620.pnghttps://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2024/12/IMG_20241216_191235.png

 

बजट घोषणाओं की समीक्षा बैठक में बोले जिला कलेक्टर  निशांत जैन

 

बीकानेर, 11 मई। जिला कलेक्टर  निशांत जैन ने कहा कि विभिन्न विभागों के अधिकारीगण आपसी समन्वय से कार्य करते हुए राज्य सरकार की बजट घोषणाओं की क्रियान्विति जल्द सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी सरकार की बजट घोषणाओं के महत्व को समझें और आपसी तालमेल से कार्य जल्द करें।

 

जिला कलेक्टर ने कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, गोपालन एवं डेयरी, नगरीय निकाय, कला एवं संस्कृति, ऊर्जा, जलदाय, सीएडी, सहकारिता, सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार, वन एवं पर्यावरण, राज्य पथ परिवहन विभाग समेत करीब एक दर्जन से अधिक विभागों की बजट घोषणाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को बजट घोषणाओं से संबंधित कार्यों को जल्द पूर्ण करवाने हेतु निर्देशित किया।

 

पानी की आपूर्ति रहे सुचारू

जिला कलेक्टर ने जलदाय विभाग की समीक्षा करते हुए कहा कि जलदाय विभाग के अधिकारीगण ये सुनिश्चित करें कि पानी की आपूर्ति सुचारू रहे। जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि नहर बंदी खत्म होने के बाद अब नहरों में 15-16 मई तक जिले में पूरा पानी पहुंच जाएगा।

गंगानगर रोड़ पर समता नगर में खुला नवीन उपकार विक्रय केन्द्र 

सहकारिता विभाग की समीक्षा के दौरान डिप्टी रजिस्ट्रार ने बताया कि जिला सहकारी उपभोक्ता भंडार की तरफ से बजट घोषणा 2026-27 की अनुपालन में श्रीगंगानगर रोड़ पर समता नगर में नवीन उपहार विक्रय केन्द्र इसी साल 23 अप्रैल को शुरू कर दिया गया है। जहां कॉनफैड के मानकों के अनुसार गुणवत्तापूर्ण सामान उचित दामों पर मिल रहा है।

 

*भूमि आवंटन से संबंधित घोषणाओं की भी जिला कलेक्टर ने की समीक्षा*

जिला कलेक्टर ने इससे पूर्व पिछले तीन सालों की बजट घोषणाओं में भूमि आवंटन से संबंधित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए भूमि आवंटन से संबंधित कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। एडीएम प्रशासन श्री सुरेश कुमार यादव ने बताया कि वर्ष 2024-25 की बजट घोषणाओं में भूमि आवंटन से संबंधित 37 प्रकरणों में से 24 में भूमि आवंटन होने, 09 में भूमि आवंटन की आवश्यकता नहीं होने, 03 प्रकरण जिला व एक अन्य स्तर पर लंबित होने, वर्ष 2025-26 की बजट घोषणाओं में भूमि आवंटन से संबंधित 30 प्रकरणों में से 16 में भूमि आवंटन होने, 12 में भूमि आवंटन की आवश्यकता नहीं होने व 01 प्रकरण जिला व 01 अन्य स्तर पर लंबित होने व वर्ष 2026-27 की बजट घोषणाओं में भूमि आवंटन से संबंधित 15 मामलों में से 05 में भूमि आवंटन करने, 04 में भूमि आवंटन की आवश्यकता नहीं होने, 04 जिला व 02 अन्य स्तर पर लंबित होने की जानकारी दी।

पिछले तीन वर्षों की बजट घोषणाओं की प्रगति जानी

इससे पूर्व एडीएम प्रशासन श्री सुरेश कुमार यादव ने बताया कि वर्ष 2024-25 की बजट घोषणाओं के अंतर्गत 83 घोषणाओं में से 31 कार्य पूर्ण होने, 42 में कार्य प्रगति पर होने, 02 मामलों में कार्य शुरू नहीं होने और 07 घोषणाओं में प्रपोजल भेजने की जानकारी दी। इसी प्रकार वर्ष 2025-26 की कुल 101 बजट घोषणाओं में से 21 में कार्य पूर्ण होने, 55 प्रक्रियाधीन होने, 12 में कार्य शुरू नहीं होने और 13 में प्रपोजल भेज जाने और बजट घोषणा वर्ष 2026-27 में कुल 78 घोषणाओं में 02 पर कार्य प्रक्रियाधीन होने, 04 में कार्य शुरू नहीं होने, 65 में प्रपोजल भेजे जाने व 07 में अब तक कोई प्रक्रिया शुरू नहीं होने की जानकारी दी।

बैठक में नगर निगम कमिश्नर श्री सिद्धार्थ पालानिचामी ,सीईओ जिला परिषद सुश्री शैलजा पांडेय, एडीएम प्रशासन श्री सुरेश कुमार यादव, एसीएम श्री रणजीत बिजारणिया, एसीईओ श्रीमती प्रियंका तिलानिया समेत संबंधित सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।