विकसित भारत-जी राम जी योजना का जिला स्तरीय शुभारंभ कार्यक्रम

बीकानेर राजस्थान
Spread the love
https://https://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2026/05/WhatsApp-Image-2026-05-30-at-2.27.10-PM-1.jpeghttps://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2024/06/20240619_101620.png

बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के मुख्य अतिथि :- सिद्धि कुमारी ने कहा की विकसित भारत-जी राम जी योजना ग्रामीण भारत को आत्मनिर्भर, सशक्त और विकसित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम।

 

 

बीकानेर, 02 जुलाई। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी ‘विकसित भारत-जी राम जी (रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन-ग्रामीण)’ योजना का जिला स्तरीय शुभारंभ गुरुवार को ग्राम पंचायत रिडमलसर पुरोहितान में आयोजित किया गया। पंचायत समिति बीकानेर द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं ग्रामीणों ने भाग लिया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बीकानेर पूर्व विधायक  सिद्धि कुमारी थीं। उन्होंने कहा कि यह योजना ग्रामीण भारत को आत्मनिर्भर, सशक्त और विकसित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे तथा आधारभूत विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी  शैलजा पांडे ने कहा कि ग्रामीण विकास को बढ़ाने में यह योजना प्रमुख भूमिका निभाएगी। योजना को पारदर्शी के साथ साथ 318 तरह के विभिन्न कार्यों को शामिल किया गया है। इससे ग्रामीण विकास को गति मिलेगी। श्रीमती पांडे ने ग्रामीणों से योजना की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने तथा अधिकाधिक लाभ लेने का आह्वान किया।

बीकानेर पंचायत समिति के पूर्व प्रधान  राजकुमार कसवां ने योजना के उद्देश्यों, ग्रामीण विकास में इसकी भूमिका तथा जनभागीदारी के महत्व पर प्रकाश डाला।पंचायत समिति बीकानेर की विकास अधिकारी  शाजिया तब्बसुम ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

इससे पूर्व जिला परिषद के अधिशासी अभियंता  अशोक गहलोत ने योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि 1 जुलाई 2026 से पूरे देश में लागू इस योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में 125 दिनों की रोजगार गारंटी प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि योजना का उद्देश्य रोजगार सृजन के साथ-साथ ग्रामीण आधारभूत ढांचे का विकास, आजीविका सुदृढ़ीकरण तथा ग्राम पंचायतों को विकास की नई दिशा देना है।

उन्होंने बताया कि बीकानेर जिले में योजना की शुरुआत ग्राम पंचायत रिडमलसर पुरोहितान में देवी कुण्ड सागर तालाब से गाद निकालने एवं पायतन सुधार कार्य से की गई है। यह कार्य वर्ष 2026-27 के अंतर्गत विकसित भारत-जी राम जी योजना के तहत स्वीकृत किया गया है। इससे एक ओर ग्रामीणों को रोजगार उपलब्ध होगा, वहीं जल संरक्षण एवं पारंपरिक जल स्रोतों के पुनर्जीवन को भी बढ़ावा मिलेगा। कार्यक्रम के दौरान खेजड़ी और औजार पूजन भी किया गया।

कार्यक्रम स्थल पर योजना से संबंधित प्रदर्शनी एवं सूचना पैनलों के माध्यम से ग्रामीणों को योजना की प्रमुख विशेषताओं से अवगत कराया गया। प्रदर्शनी में रोजगार गारंटी, ग्राम पंचायत विकास योजना, डिजिटल मॉनिटरिंग, पारदर्शिता, जल संरक्षण, वन प्रबंधन, पुनर्वास कार्य तथा अन्य विकासात्मक प्रावधानों की जानकारी आकर्षक ढंग से प्रदर्शित की गई।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित ग्रामीणों ने योजना के प्रति उत्साह व्यक्त किया तथा इसे ग्रामीण विकास और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।कार्यक्रम में मंच संचालन जिला परिषद के आईईसी कॉर्डिनेटर  गोपाल जोशी ने किया।

इस दौरान जिला स्तरीय कार्यक्रम के प्रभारी अधिकारी जयपुर से आए वित्तीय सलाहकार मोहसिन ख़ान, रिडमलसर के प्रशासक  राम दयाल गोदारा, ग्राम विकास अधिकारी  पूजा शेखावत, शोभासर से  करणी सिंह,  मीर चंद बाजीगर, खारा से श्री भेरू सिंह, कालासर से श्री राम लक्ष्मण समेत बड़ी संख्या में महिलायें एव प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।