

स्वच्छता, प्लास्टिक मुक्त बाजार एवं सतत जीवनशैली का लिया संकल्प*
*कृषि आदान विक्रेता को कपड़े का थैला प्रयुक्त करने के दिए निर्देश*
बीकानेर, 5 नवम्बर। दीपावली के पावन पर्व एवं उत्सव के उल्लासमय वातावरण में उद्यान विभाग द्वारा ब्रिक्स के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण एवं सतत जीवनशैली को बढ़ावा देने हेतु शपथ ग्रहण समारोह व गोष्ठी का आयोजन किया गया।
अभियान के दौरान उद्यान विभागीय अधिकारियों एवं कार्मिकों ने पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता तथा प्राकृतिक संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग के प्रति जागरूकता का संदेश देते हुए पर्यावरण-अनुकूल जीवनशैली अपनाने की शपथ ली।
इस अवसर पर उद्यान विभाग के सहायक निदेशक श्री मुकेश गहलोत ने बताया कि जिले के समस्त कृषि आदान विक्रेता को कपड़े का थैला प्रयुक्त करने के निर्देश दिए गए हैं।
एकल उपयोग प्लास्टिक के बढ़ते दुष्प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए पॉलीथिन एवं डिस्पोजेबल प्लास्टिक वस्तुओं का उपयोग बंद करने, कपड़े एवं जूट के थैलों को अपनाने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर उपनिदेशक श्री प्रेमाराम, सहायक निदेशक श्री मुकेश गहलोत एवं कृषि अधिकारी श्री जोधराज, श्री रमेश भांभू, श्री लक्ष्मण सिंह शेखावत, श्री मोहम्मद इस्माइल, श्री जंगवीर बेनीवाल, श्री अनिरुद्ध सहित विभाग के अन्य अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।
