बज्जू में मासिक समीक्षा बैठक आयोजित आगामी गर्मी के मौसम को लेकर तैयारियों के निर्देश

बीकानेर संभाग
Spread the love
https://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2023/11/nvvoqa38.pnghttps://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2024/06/20240619_101620.pnghttps://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2024/12/IMG_20241216_191235.png

 

अनुशासित वाणी न्यूज़

चीफ एडिटर जय सिंह चौहान

बीकानेर/बज्जू, 21 फरवरी। बज्जू में आयोजित मासिक समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में विभिन्न योजनाओं की गहन समीक्षा की गई। बैठक में संयुक्त निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग डॉ. देवेंद्र चौधरी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुखराज साध, बीसीएमओ कोलायत डॉ. सुनील कुमार जैन तथा बीसीएमओ बज्जू डॉ. शिव जाखड़ उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों, टीकाकरण, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, परिवार कल्याण, एनसीडी, टीबी उन्मूलन, दवा उपलब्धता एवं संस्थागत प्रसव सेवाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। प्रत्येक सबसेंटर पर नियमित डिलीवरी सेवाएं संचालित करने तथा आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

 

आगामी गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र में विशेष साफ-सफाई अभियान चलाने, जलजनित एवं मच्छरजनित रोगों की रोकथाम हेतु प्रभावी कार्यवाही करने, पानी की टंकियों की नियमित सफाई सुनिश्चित करने तथा घर-घर जनजागरूकता अभियान चलाने के निर्देश प्रदान किए गए। आशा, एएनएम एवं फील्ड स्टाफ को आगामी गर्मी को लेकर तैयारियों तथा स्वच्छता संबंधी संदेश आमजन तक पहुंचाने हेतु सक्रिय भूमिका निभाने को कहा गया।

 

साथ ही सभी चिकित्सा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने-अपने मुख्यालय पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने, बिना पूर्व अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ने तथा सेवाओं में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के सख्त निर्देश दिए गए। नियमित मॉनिटरिंग एवं समयबद्ध रिपोर्टिंग सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।

 

बैठक का समापन आवश्यक दिशा-निर्देशों एवं आगामी कार्ययोजना निर्धारण के साथ किया गया।