15 से 21 मार्च तक विश्व उपभोक्ता दिवस

बीकानेर राजस्थान
Spread the love
https://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2023/11/nvvoqa38.pnghttps://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2024/06/20240619_101620.pnghttps://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2024/12/IMG_20241216_191235.png

 

बीकानेर, 12 मार्च 2025  15 से 21 मार्च तक विश्व उपभोक्ता दिवस के तहत अनेक कार्य कर्म आयोजित किए जाएंगे। पहले दिन संभागीय मुख्यालय पर हाइब्रिड मोड पर कार्यक्रम संभागीय मुख्यालय पर होगा। यह कार्यक्रम ‘टिकाउ जीवन शैली की ओरः एक उचित बदलाव’ विषय पर आयोजित किया जाएगा।

संभागीय उपभोक्ता संरक्षण अधिकारी संदीप गौड़ ने बताया कि विष्व उपभोक्ता दिवस पर जयपुर में हाइब्रिड मोड पर कार्यक्रम होगा। इस दौरान भारतीय मानक ब्यूरो के कार्यकारी सदस्य डॉ. अनंत शर्मा, पुलिस अधीक्षक (साइबर क्राइम) शांतनु कुमार द्वारा विभिन्न विषयों पर व्याख्यान दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि दोपहर 1 बजे से होने वाले इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के वीडियो कांफ्रेंसिंग रूम में किया जाएगा। वहीं यू-टूयब चेनल @rajconsumer3952 पर भी इसे देखा जा सकेगा।

उन्होंने बताया कि इसी श्रृंखला में 16 से 20 मार्च तक राज्य स्तरीय स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। यह स्लोगन उपभोक्ता अधिकार, ई-वाणिज्य, हॉलमार्किंग, खाद्य सामग्री में मिलावट, टिकाउ जीवन शैली की ओर एक उचित कदम और उपभोक्ता जागृति के विभिन्न पक्ष आदि विषय वस्तुओं पर लिखे जा सकेंगे। प्रतियोगिता में गूगल फॉर्म https://forms.gle/N1nAv3jRbn31sQUY8 के माध्यम से यह स्लोगन भिजवाए जा सकेंगे। यह गूगल फॉर्म लिंक इस अवसर पर विभागीय वेबसाइट https://consumeraffairs.rajasthan.gov.in पर भी उपलब्ध रहेगा।

गौड़ ने बताया कि राज्य स्तर पर स्लोगन प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार दिए जाएंगे। प्रथम पुरस्कार स्वरूप ग्यारह हजार, द्वितीय इक्यावन सौ, तृतीय इकत्तीस सौ रुपए दिए जाएंगे। वहीं ग्यारह सौ रुपए के सात सांत्वना पुरस्कार भी दिए जाएंगे। उन्होने बताया कि इस श्रृंखला में 19 अप्रैल को हॉलमार्किंग, गुणवत्ता एवं मापदंड विषय पर संभाग स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन महाराजा नरेन्द्र सिंह ऑडिटोरियम में प्रातः 11 बजे से किया जाएग। इसमें भारतीय मानक ब्युरो जयपुर से विषय विषेषज्ञ विस्तृत जानकारी देंगे।

उन्होंने बताया कि जिला उपभोक्ता संरक्षण परिषद की बैठक 20 मार्च को प्रातः 11.30 बजे कलक्ट्रेट सभागार मे आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही उपभोक्ताओं की समस्याओं की सुनवाई भी होगी। इसी श्रृंखला में उपभोक्ता सप्ताह के समापन पर 21 मार्च को जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग में मिडिएशन कैंप का आयोजन किया जाएगा। कैंप के माध्यम से आपसी सुलह-मध्यस्थता से प्रकरणों का निस्तारण किया जायेगा।