टीटी कॉलेज की रीडर डॉ. शिवानी व्यास को विद्यावाचस्पति (पीएचडी) की उपाधि

बीकानेर राजस्थान
Spread the love
https://https://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2026/05/WhatsApp-Image-2026-05-30-at-2.27.10-PM-1.jpeghttps://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2024/06/20240619_101620.png

 

 

बीकानेर, 26 जुलाई। राजकीय शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय (टीटी कॉलेज) में रीडर पद पर कार्यरत डॉ. शिवानी व्यास को टांटिया विश्वविद्यालय, श्रीगंगानगर द्वारा विद्यावाचस्पति (पीएचडी) की उपाधि प्रदान की गई है।

 

डॉ. शिवानी व्यास (जोशी) ने शिक्षा संकाय की पर्यवेक्षिका डॉ. प्रीति ग्रोवर के मार्गदर्शन में “भारत में शिक्षा सशक्तिकरण के लिए शिक्षाविदों के शैक्षिक पहलुओं का अध्ययन” विषय पर अपना शोध कार्य पूर्ण किया। उनके शोध में भारत के प्रखर शिक्षाविदों महर्षि अरविंद, प्रो. एम.एन. रॉय, जिद्दू कृष्णमूर्ति तथा डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के शैक्षिक दर्शन का भारतीय शिक्षा नीति के विकास के संदर्भ में विश्लेषणात्मक अध्ययन किया गया है।

 

डॉ. व्यास के शोध कार्य को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के विभिन्न शैक्षणिक मंचों पर व्यापक सराहना प्राप्त हुई है। उनके शोध से संबंधित दो शोध पत्र तथा दो पुस्तक अध्याय प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने अपने शोध निष्कर्षों का प्रस्तुतीकरण शिक्षक प्रशिक्षण निदेशालय, उत्तराखंड तथा महाराजा सयाजीराव विश्वविद्यालय, बड़ौदा द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलनों में भी किया।

 

गत 17 जुलाई, 2026 को शोध जांच समिति ने डॉ. शिवानी व्यास के शोध कार्य को अत्यंत उच्च श्रेणी का बताते हुए इसकी सराहना की। समिति ने इसे भारतीय शिक्षा नीति तथा शिक्षक प्रशिक्षण के विकास के लिए अत्यंत उपयोगी एवं महत्वपूर्ण शोध बताया।

 

डॉ. शिवानी व्यास की इस उपलब्धि पर राजकीय शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के प्राचार्य, संकाय सदस्यों एवं सहकर्मियों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल शैक्षणिक भविष्य की कामना की।