

सूचना केन्द्र में 12 से 14 जून तक होगी आयोजित

बीकानेर, 11 जून। सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय द्वारा 12 से 14 जून तक ‘12 वर्ष, विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के’ विषयक तीन दिवसीय प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। इसका शुभारम्भ शुक्रवार प्रातः 11.15 बजे सूचना केन्द्र परिसर में होगा। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के उपनिदेशक हरि शंकर आचार्य ने बताया कि प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार द्वारा अर्जित उपलब्धियों, राज्य सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों से संबंधित सौ से अधिक बैनर प्रदर्शित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि उद्घाटन के पश्चात् प्रदर्शनी प्रतिदिन प्रातः 10 से सायं 6 बजे तक आमजन के अवलोकनार्थ खुली रहेगी। उद्घाटन के लिए जिले के विधायकों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को आमंत्रित किया गया है।
