एक दिवसीय दौरे पर राज्यपाल रविवार को आएंगे बीकानेर

जयपुर बीकानेर
Spread the love
https://https://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2026/05/WhatsApp-Image-2026-05-30-at-2.27.10-PM-1.jpeghttps://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2024/06/20240619_101620.png

 

  • बीकानेर, 30 जनवरी 2025 राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे एक दिवसीय दौरे पर रविवार को बीकानेर पहुंचेंगे राज्यपाल के एक दिवसीय  दौरे के मद्देनजर जिला कलक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि ने आदेश जारी विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए आधिकारिकयों को कार्य प्रभारी नियुक्त कर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया है। राज्यपाल प्रातः 10:30 बजे नाल एयरपोर्ट पहुंचेंगे तथा 10:35 बजे गंगानगर बाइपास स्थित हरखमणी एस्टेट के लिए रवाना होंगे। राज्यपाल प्रातः 11:10 बजे हरखमणी एस्टेट पहुंचेंगे तथा 11:15 बजे यहां श्री हरखचंद नाहटा स्मृति न्यास द्वारा आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। राज्यपाल यहां से दोपहर 12:35 बजे नाल एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। जहां से दोपहर 1:15 बजे हवाई मार्ग से जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।