मेजर अपग्रेडेशन के लिए बीकानेर रेलवे स्टेशन का शीघ्र होगा टेंडर : रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव 

बीकानेर राजस्थान
Spread the love
https://https://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2026/05/WhatsApp-Image-2026-05-30-at-2.27.10-PM-1.jpeghttps://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2024/06/20240619_101620.png

 

 

 

बीकानेर, 23 जून। योग दिवस के अवसर पर बीकानेर में पधारे माननीय केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि बीकानेर रेलवे स्टेशन के मेजर अपग्रेडेशन कार्य को शीघ्र प्रारंभ करने के लिए टेंडर प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के माध्यम से बीकानेर रेलवे स्टेशन को आधुनिक यात्री सुविधाओं से युक्त विश्वस्तरीय स्वरूप प्रदान किया जाएगा।

रेलमंत्री ने बताया कि बीकानेर रेलवे स्टेशन के व्यापक पुनर्विकास एवं आधुनिकीकरण के अंतर्गत स्टेशन भवन, यात्री प्रतीक्षालय, प्रवेश एवं निकास क्षेत्र, पार्किंग व्यवस्था, दिव्यांगजन सुविधाएं, आधुनिक सूचना प्रणाली, बेहतर प्रकाश व्यवस्था तथा अन्य यात्री सुविधाओं का उन्नयन किया जाएगा। इससे यात्रियों को अधिक सुविधाजनक, सुरक्षित एवं बेहतर यात्रा अनुभव प्राप्त होगा।

उन्होंने कहा कि भारतीय रेल देशभर के प्रमुख स्टेशनों को आधुनिक स्वरूप प्रदान करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है तथा बीकानेर रेलवे स्टेशन का मेजर अपग्रेडेशन इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। परियोजना के क्रियान्वयन से न केवल यात्रियों को लाभ मिलेगा, बल्कि क्षेत्रीय विकास, पर्यटन एवं स्थानीय रोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा।

रेलमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा तथा निर्धारित समयसीमा में परियोजना को गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा किया जाएगा। बीकानेर रेलवे स्टेशन के आधुनिकीकरण से क्षेत्र की रेल अवसंरचना को नई मजबूती मिलेगी और यात्रियों को अत्याधुनिक सुविधाओं का लाभ प्राप्त होगा।

इससे क्षेत्र का आर्थिक व सामाजिक विकास होगा।