रेल कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर NWREU का बीकानेर में जोरदार विरोध प्रदर्शन

बीकानेर राजस्थान
Spread the love
https://https://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2026/05/WhatsApp-Image-2026-05-30-at-2.27.10-PM-1.jpeghttps://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2024/06/20240619_101620.png

 

बीकानेर, 20 नवंबर 2026। नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉईज यूनियन (NWREU) के आह्वान पर रेल कर्मचारियों की विभिन्न लंबित मांगों के शीघ्र निस्तारण की मांग को लेकर आज मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, बीकानेर के मुख्य द्वार पर जोनल स्तरीय विरोध प्रदर्शन के तहत जोरदार प्रदर्शन किया गया।

 

प्रदर्शन का आयोजन मंडल अध्यक्ष प्रेम सैनी की अध्यक्षता में हुआ, जिसमें बीकानेर मंडल के सैकड़ों रेल कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कर्मचारियों ने रेलवे प्रशासन के समक्ष लंबे समय से लंबित कर्मचारी हितों से जुड़े मुद्दों को शीघ्र हल करने की मांग उठाई।

 

प्रदर्शन के दौरान प्रमुख रूप से आठवें वेतन आयोग की सिफारिशें 1 जनवरी 2026 से लागू करने, बोनस भुगतान की अव्यावहारिक सीमा 7,000 रुपये समाप्त करने, कैडर रिस्ट्रक्चरिंग के आदेश शीघ्र जारी करने, पुरानी पेंशन योजना के समान लाभ सुनिश्चित करने, ट्रैक मेंटेनर कर्मचारियों की पेट्रोलिंग अधिकतम 12 किलोमीटर निर्धारित करने, टीएल एवं आरएसी स्टाफ का मंडलों पर नियंत्रण वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर के अधीन करने, कांटेवाला के रिस्ट्रक्चरिंग आदेश जारी करने, जीडीसीई अधिसूचना 4/2023 की कार्यवाही शीघ्र पूरी करने एवं नई जीडीसीई अधिसूचना जल्द जारी करने,कर्मचारियों की लंबित पदोन्नति एवं स्थानांतरण संबंधी समस्याओं का समाधान करने तथा कारखानों सहित रेलवे इकाइयों में आउटसोर्सिंग बंद करने, बीकानेर मंडल पर इंटेक कोटे के तहत चयनित स्टाफ को अतिशीघ्र कार्यमुक्त करने की मांगों को प्रमुखता से उठाया गया।

 

इसके अतिरिक्त जयपुर स्थित केंद्रीय रेलवे अस्पताल में व्याप्त अनियमितताओं को दूर करने, नई भर्ती के कर्मचारियों के मंडल आवंटन एवं स्थानांतरण संबंधी प्रार्थनाओं पर उचित विचार करने तथा अन्य लंबित मांगों के शीघ्र निस्तारण की मांग की गई।

 

इस अवसर पर यूनियन के मंडल अध्यक्ष प्रेम सैनी ने कहा कि रेल कर्मचारी रेलवे की कार्यप्रणाली की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उनके जायज अधिकारों एवं समस्याओं की अनदेखी किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी। प्रशासन को कर्मचारियों की लंबित मांगों पर गंभीरता से विचार कर समयबद्ध समाधान करना चाहिए। यूनियन कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करती रहेगी।

NWREU ने स्पष्ट किया कि स्थानीय रेल प्रशासन समय रहते कर्मचारियों की लंबित मांगों के समाधान नही करता है तो यूनियन कर्मचारियों की मांगों के लिए पूरे मंडल में मांगो के लिए बड़ा प्रदर्शन करेग

इस प्रदर्शन में कॉम विजय श्रीमाली, नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉइज पूर्व सहायक मंडल सचिव यूनियन बीकानेर मोहम्मद सलीम क़ुरैशी, अंसार अहमद,राजेन्द्र सिंह शेखावत, विजय मीणा ,राजेन्द्र खत्री, दीनदयाल, आशु सिंह सोलंकी , दीनदयाल,मुस्ताक अली, किशन गोदारा,संजीव मलिक, कैलाश सोलंकी, निहाल सिंह ,मनोज ,राम सिंह , संजय कुमार , लक्ष्मण , जितेंद्र व्यास, मुकेश,शिवानंद,नफे सिंह, गहलोत,जुगल देवड़ा, इरफान खान, सुनील, जगदीश कस्वा, अरविंद, भंवर बीका,रविन्द्र अरोड़ा,पवन, ब्रजेश ओझा , के साथ सैकड़ो कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया

 

मोहम्मद सलीम क़ुरैशी

पूर्व सहायक मंडल सचिव

नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉइज यूनियन बीकानेर