बुधवार को पंचायती राज संस्थाओं और गुरुवार को शहरी स्थानीय निकायों की लेंगे बैठक

बीकानेर, 12 मई। राज्य वित्त आयोग अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी मंगलवार दोपहर तीन दिवसीय यात्रा पर बीकानेर पहुंचे। सर्किट हाउस में चतुर्वेदी की संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा, जिला कलेक्टर निशांत जैन, सुमन छाजेड़, अतिरिक्त संभागीय आयुक्त जसवंत सिंह, कोषाधिकारी धीरज जोशी, बीडीए उपायुक्त कुणाल राहड़, श्याम सिंह हाड़ला, दीपक पारीक, राजेन्द्र पंवार, पुनीत ढाल,समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने अगवानी की।
एडीएम सिटी रमेश देव ने बताया कि प्राप्त कार्यक्रम के अनुसार श्री चतुर्वेदी बुधवार को दोपहर ढाई बजे कलेक्ट्रेट सभागार में पंचायती राज संस्थाओं के अधिकारियों की और गुरुवार को सुबह 11.30 बजे शहरी स्थानीय निकायों के अधिकारियों की बैठक लेंगे।
