
बीकानेर, 29 मई। राजस्थान धरोहर प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री ओंकार सिंह लखावत 31 मई को दोपहर 2 बजे जोधपुर से प्रस्थान कर शाम 7 बजे बीकानेर पहुंचेंगे तथा रात्रि विश्राम सर्किट हाउस बीकानेर में करेंगे।
श्री लखावत 1 जून को बीकानेर में प्राधिकरण द्वारा निर्मित एवं निर्माणाधीन पेनोरमाओं का निरीक्षण करेंगे। इसके पश्चात दोपहर 2 बजे बीकानेर से रवाना होकर 3 बजे कतारियासर पहुंचेंगे, जहां श्री जसनाथ जी पेनोरमा के निर्माण कार्य के संबंध में स्थानीय स्तर पर विचार-विमर्श करेंगे।
श्री लखावत सायं 4 बजे कतारियासर से जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
