सीएलजी बैठक में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं, पुलिस ने समाधान का दिया भरोसा

बीकानेर राजस्थान
Spread the love
https://https://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2026/05/WhatsApp-Image-2026-05-30-at-2.27.10-PM-1.jpeghttps://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2024/06/20240619_101620.png

 

 

दिनांक, 18.जुलाई 2026। को पुलिस थाना नापासर  मृदुल कच्छावा IPS पुलिस अधीक्षक बीकानेर व वृताधिकारी वृत गंगाशहर, बीकानेर के निर्देशानुसार थाना परिसर में सीएलजी मीटिंग का आयोजन किया गया। सीएलजी मीटिंग में सीएलजी सदस्य, ग्राम रक्षक, पुलिस मित्र, सुरक्षा सखी व पुलिस पंचायत के सदस्य तथा गांव के मौजिज व्यक्ति सम्मिलित हुये, सीएलजी मीटिंग में पधारे मौजिज व्यक्तियों की समस्याओं को सुना गया तथा हर संभव समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया गया। सीएलजी मीटिंग में यातायात व्यवस्था के संबंध में, वर्तमान में चल रही साईबर ठगी के संबंध में, नये कानून से संबधित जानकारी व सोशल मीडिया के दुरुपयोग/सदुपयोग के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही पुलिस अधीक्षक महदोय जिला बीकानेर द्वारा संचालित ऑपरेशन नीलकंठ अभियान के तहत नशे के विरुद्ध जनजागरुकता फैलाने, नशा तस्करों की सुचना तत्काल पुलिस को देने व अभियान में सहयोग के लिए अपील की गई। थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाओं को रोकने के लिये मौहल्लावार चौकीदार लगाने व निगरानी में सहयोग करने पर विस्तृत चर्चा की गई। थाना क्षेत्र में कानून व शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु अपील की गई।