


*डॉ. बीआर अंबेडकर राजकीय छात्रावास प्रथम पहुंचे जिला कलेक्टर, व्यवस्थाओं को देखा बारीकी स*
बीकानेर, 22 अगस्त। जिले में संचालित राजकीय छात्रावासों में आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के साथ विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ाने, उनकी शैक्षणिक स्थिति में सुधार तथा सह-शैक्षणिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा सामाजिक न्याय और शिक्षा विभाग बीकानेर के सहयोग से की ‘उन्नयन’ नवाचार शुरू किया गया है।
इसके तहत शनिवार को जिलेभर में संचालित राजकीय छात्रावासों का विभिन्न अधिकारियों ने निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने छात्रावासों की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी आवश्यकताओं और समस्याओं की जानकारी ली। साथ ही कमियों को रेखांकित करते हुए इन्हें दूर करने की समयसीमा भी तय की।
डॉ. बीआर अंबेडकर राजकीय छात्रावास प्रथम पहुंचे जिला कलेक्टर, व्यवस्थाओं को देखा बारीकी सेडॉ.

जिला कलेक्टर निशांत जैन ने एमएस कॉलेज के पास स्थित सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के डॉ. बी.आर. अंबेडकर राजकीय छात्रावास प्रथम का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने छात्रावास में आवासित विद्यार्थियों से बातचीत कर उनकी पढ़ाई, विद्यालय, रहने की व्यवस्था और शैक्षणिक गतिविधियों के संबंध में जानकारी ली। संवाद के दौरान जिला कलेक्टर ने विद्यार्थियों से उनके शैक्षणिक स्तर, रुचि और भविष्य की योजनाओं के बारे में भी चर्चा की। उन्होंने बच्चों को नियमित अध्ययन के साथ अपनी प्रतिभा को निखारने और लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। जिला कलेक्टर ने छात्रावास परिसर में पौधारोपण भी किया।
जिला कलेक्टर ने कहा कि राजकीय छात्रावासों में रहने वाले विद्यार्थियों को बेहतर वातावरण और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाना प्राथमिकता है। छात्रावासों में आधारभूत सुविधाओं के साथ विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।
*जिले भर के छात्रावासों में पहुंची अधिकारियों की टीमें*
जिला कलेक्टर के निर्देश पर जिले के लगभग 20 राजकीय छात्रावासों का संबंधित उपखंड अधिकारियों और अन्य विभागीय अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने छात्रावासों में रह रहे विद्यार्थियों से बातचीत कर जमीनी स्तर पर व्यवस्थाओं की वास्तविक स्थिति जानी।
*विभिन्न विषयों पर हुआ व्यवस्थाओं का आकलन
निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर सहित अन्य अधिकारियों ने प्रमुख विषयों से संबंधित जानकारी संकलित की। इनमें छात्रावास भवन एवं मूलभूत सुविधाएं, आवास एवं विद्यार्थियों की सुविधा, भोजन एवं रसोई की स्थिति, स्वच्छता, सुरक्षा, खेलकूद, मनोरंजन तथा विद्यार्थियों से जुड़ी अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का आकलन किया गया।
निरीक्षण के निष्कर्षों के आधार पर प्रत्येक छात्रावास की प्रमुख कमियों को चिन्हित किया गया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को कमियां दूर करने के निर्देश दिए गए तथा इनके निराकरण के लिए समय-सीमा भी निर्धारित की गई। इस प्रक्रिया के माध्यम से छात्रावासों में सुविधाओं के सुधार के साथ विद्यार्थियों के शैक्षणिक और सर्वांगीण विकास को गति देने का प्रयास किया जाएगा।
जिला कलेक्टर के निरीक्षण के दौरान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक श्री एलडी पंवार मौजूद रहे।
