एक दिवसीय बीकानेर दौरें के दौरान मुख्यमंत्री की सादगी देखकर लोग हुवे अभिभूत

बीकानेर राजस्थान
Spread the love
https://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2023/11/nvvoqa38.pnghttps://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2024/06/20240619_101620.pnghttps://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2024/12/IMG_20241216_191235.png

मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने थड़ी पर लिया चाय का स्वाद -आमजन से किया संवाद, बेटियों को दिया आर्शीवाद

 

जयपुर, 17 मई। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार देर शाम बीकानेर में डूंगर कॉलेज के निकट स्थित थड़ी पर चाय का स्वाद लिया। इस दौरान    मुख्यमंत्री की सादगी देखकर लोग अभिभूत हो गए।

श्री शर्मा ने आम आदमी की तरह कुल्लड़ चाय पी और आमजन के साथ आत्मीयता से बात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बेटियों को आशीर्वाद दिया। साथ ही, श्री शर्मा ने बेटियों को पढ़ने की सीख दी और चॉकलेट भी भेंट की।

इस अवसर पर केन्द्रीय विधि एवं न्याय मंत्री  अर्जुन राम मेघवाल, विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल, विधायक अंशुमान सिंह भाटी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं आमजन उपस्थित रहे।