75 प्रतिशत उपस्थित होने वाले विद्यार्थी ही सम्मिलित हो सकेंगे परीक्षा  कुलगुरु प्रो. नरसी राम बिश्नोई  

बीकानेर राजस्थान
Spread the love
https://https://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2026/05/WhatsApp-Image-2026-05-30-at-2.27.10-PM-1.jpeghttps://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2024/06/20240619_101620.png

 

बीकानेर, 19 नवंबर 2026। महाराजा गंगा सिंह विष्वविद्यालय बीकानेर के परिसर में संचालित विभागों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को अब अपनी 75 प्रतिशत उपस्थित पूर्ण करनी होगी। लगातार अनुपस्थित रहने वाले विद्यार्थियों के परिजनों को सूचित करने की व्यवस्था सदृढ़ करते हुए विद्यार्थियों को कक्षाआंें में उपस्थित होकर अध्ययन करने हेतु पाबन्द किया जाएगा।

आज विश्वविद्यालय कुलगुरु प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने विश्वविद्यालय परिसर में संचालित विधि, भूगोल, सूक्ष्म जीव, योगा, राजस्थानी, ड्राइंग एण्ड पेन्टिंग, एम.बी.ए. और वाणिज्य एवं प्रबन्धन विभाग में संचालित कक्षाओं का आकस्मिक निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान कक्षाओं में विद्यार्थियों की उपस्थिति पर कुलगुरु द्वारा सख्त रूख अपनाते हुए विभागाध्यक्ष एवं प्रभारियों को निर्देशित कर कक्षाओं में विद्यार्थियों को उपस्थित होने के लिए उनके परिजनों, उनको सूचित किया जाए। उसके पश्चात् भी विद्यार्थी लगातार अनुपस्थित रहता है तो उसका कक्षा से नाम पृथक कर दिया जाएगा तथा आयोजित होने वाली परीक्षा में सम्मिलित नही होने दिया जाएगा। कुलगुरु ने विभागों में कार्यरत शिक्षकों एवं अतिथि शिक्षकों को निर्देशित किया वे विद्यार्थियों को कक्षाओ को लाने हेतु साझा प्रयास करे और समस्त प्रवेशित विद्यार्थियों को कक्षाओं में आने की अनिवार्यता सुनिश्चित की जाए।

मीडिया प्रभारी डाॅ. उमेश शर्मा ने बताया कि कुलगुरु ने सख्त निर्देश प्रदान किये है कि किसी भी स्थिति में 75 प्रतिशत से कम उपस्थिति वाले विद्यार्थी को परीक्षा में नही बैठने दिया जाएगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी स्वयं विद्यार्थी की होगी। इस प्रकार कुलगुरु प्रो. नरसी राम बिश्नाई द्वारा आगामी समय में लगातार कक्षाओं का आकस्मिक निरीक्षण किया जाएगा।