
राज्य सरकार का प्रशासनिक निर्णय, न्यायिक कार्यों में तेजी और बेहतर संचालन पर जोर

अनुशासित वाणी न्यूज़ प्रधान संपादक, बीकानेर,19 मई। राज्य सरकार द्वारा न्यायिक व्यवस्था को अधिक मजबूत, प्रभावी और सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रशासनिक फेरबदल करते हुए विभिन्न न्यायिक अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। जारी आदेशों के तहत कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपते हुए अलग-अलग जिलों में पदस्थापित किया गया है।
इसी क्रम में बीकानेर निवासी जोधपुर हाई कोर्ट के न्यायिक अधिकारी बुलाकी दास व्यास का तबादला जैसलमेर किया गया है। सरकार के इस निर्णय को न्यायिक कार्यप्रणाली में गति लाने तथा विभिन्न जिलों में प्रशासनिक संतुलन स्थापित करने की दृष्टि से अहम माना जा रहा है।
न्याय विभाग द्वारा जारी आदेशों के अनुसार संबंधित अधिकारियों को शीघ्र अपने नवीन पदस्थापन स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासनिक हलकों में इस फेरबदल को न्यायिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने वाला कदम माना जा रहा है।
