

बीकानेर, 23 जून। राजस्थान आवासन मंडल, वृत्त-बीकानेर द्वारा आयोजित शहरी सेवा शिविर 2026 के अंतर्गत नागरिकों को विभिन्न सेवाएं त्वरित रूप से उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसी क्रम में श्रीमती सीमा चारण पत्नी श्री प्रताप सिंह बारठ, निवासी एच-32, समता नगर, श्रीगंगानगर रोड, बीकानेर को आवासीय भूखंड के नाम हस्तांतरण आदेश जारी किए गए।
शिविर के दौरान सीमा चारण द्वारा आवासीय भूखंड के नाम हस्तांतरण हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया था। आवश्यक जांच एवं सभी औपचारिकताएं पूर्ण होने के बाद उनके नाम भूखंड के नाम हस्तांतरण का आदेश जारी किया गया।
इस अवसर पर उप आवासन आयुक्त, वृत्त-बीकानेर द्वारा सीमा चारण को नाम हस्तांतरण आदेश सौंपा गया। लाभार्थी ने शिविर के माध्यम से पारदर्शी, सरल एवं समयबद्ध प्रक्रिया अपनाकर राहत प्रदान करने के लिए राजस्थान सरकार एवं राजस्थान आवासन मंडल का आभार व्यक्त किया।
शहरी सेवा शिविर 2026 के माध्यम से आमजन को विभिन्न प्रशासनिक सेवाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे नागरिकों के कार्यों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित हो रहा है।
