

अनुशासित वाणी न्यूज़, बीकानेर,6 सितंबर । नगर निकाय चुनाव के बीच वार्ड नंबर 73 अचानक चर्चा में आ गया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के बीकानेर रोड शो के दौरान भाजपा प्रत्याशी दीपक पारीक के नेतृत्व में दो अलग-अलग स्थानों पर मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया गया। दाऊजी मंदिर के पास और होटल सिटी पैलेस पर जुटी भीड़ ने चुनावी माहौल को और गरमा दिया।
दाऊजी मंदिर के पास मुस्लिम समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री का 21 किलो की पुष्पमाला और पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया। वहीं होटल सिटी पैलेस के पास भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।

सबसे ज्यादा चर्चा दाऊजी मंदिर के पास हुए स्वागत की रही, जहां मुस्लिम समाज की बड़ी मौजूदगी ने सामाजिक सौहार्द और सर्वसमाज की एकजुटता का संदेश दिया।
दीपक पारीक ने कहा कि वार्ड 73 में मिल रहा सर्वसमाज का समर्थन उनके लिए उत्साह के साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने सभी वर्गों को साथ लेकर वार्ड के विकास के लिए काम करने की बात कही।

अब बड़ा सवाल यही है—क्या इन दो जगहों पर दिखा जनसमर्थन वार्ड 73 के चुनावी समीकरण बदलने का संकेत है?
