भारतीय सेना में शामिल होने का सुनहरा अवसर, राजस्थान के युवाओं से जल्द आवेदन करने की अपील जयपुर,
अनुशासित वाणी न्यूज़
जयपुर,06 अप्रैल 2026।पत्र सूचना कार्यालय (रक्षा शाखा), भारत सरकार“हर काम देश के नाम” के संकल्प के साथ भारतीय सेना में अग्निवीर एवं नियमित कैडर के तहत भर्ती के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि अब बढ़ाकर 10 अप्रैल 2026 कर दी गई है।
राजस्थान के वे युवा उम्मीदवार जो अभी तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, उनके लिए यह एक सुनहरा अवसर है। सेना ने सभी इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाते हुए जल्द से जल्द अपना पंजीकरण कराएं और देश सेवा की दिशा में पहला कदम बढ़ाएं।
उम्मीदवार निम्नलिखित पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं:
अग्निवीर (जनरल ड्यूटी)
अग्निवीर (टेक्निकल)
अग्निवीर (क्लर्क/स्टोर कीपर टेक्निकल)
अग्निवीर ट्रेडसमैन (10वीं/8वीं पास)
जेसीओ/ओआर रैंक के पद
धार्मिक शिक्षक
हवलदार शिक्षा
सिपाही फार्मा
नर्सिंग असिस्टेंट / वेटनरी
महिला उम्मीदवार भी अग्निवीर जनरल ड्यूटी (महिला सेना पुलिस) के लिए आवेदन कर सकती हैं।
भर्ती वर्ष 2027 के लिए आवेदन Indian Army की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 10 अप्रैल 2026 तक किए जा सकते हैं।
अधिक जानकारी और सहायता के लिए अभ्यर्थी अपने नजदीकी सेना भर्ती कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं, जिनका विवरण आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
