विधायक जेठानंद व्यास की पहल रंग लाई 27 सीनियर रेजिडेंट पदों को मिली स्वीकृति

बीकानेर राजस्थान
Spread the love
https://https://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2026/05/WhatsApp-Image-2026-05-30-at-2.27.10-PM-1.jpeghttps://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2024/06/20240619_101620.png

 

 

बीकानेर,3 जुलाई। 2026 बीकानेर पश्चिम के विधायक  जेठानंद व्यास की पहल पर सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के एनाटॉमी और अन्य विभागों में 27 सीनियर रेजिडेंट पदों की स्वीकृति मिलने से चिकित्सा सेवाओं को बड़ी मजबूती मिलेगी।

 

चिकित्सा शिक्षा विभाग, राजस्थान सरकार द्वारा जारी पत्र में बताया गया है कि विधायक जेठानंद व्यास के 10 मई 2026 के पत्र के संदर्भ में सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के एनाटॉमी और अन्य विभागों में 27 सीनियर रेजिडेंट पदों की स्वीकृति 27 जनवरी 2026 को जारी की जा चुकी है। विभाग ने इसकी सूचना विधायक को भेजते हुए संबंधित अधिकारियों को भी आवश्यक कार्रवाई के लिए अवगत कराया है।

 

विधायक  जेठानंद व्यास ने कहा कि इन पदों के भरने से एनाटॉमी और अन्य विभागों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता बढ़ेगी, मरीजों को जांच एवं उपचार में राहत मिलेगी तथा मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में और सुधार होगा। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा और चिकित्सा शिक्षा विभाग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बीकानेर की चिकित्सा सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए उनका प्रयास आगे भी जारी रहेगा।