
Heat Wave In India: उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों समेत देश के मध्य और पूर्वी हिस्से में लोग गर्मी का प्रकोप झेल रहे हैं। देश के कई क्षेत्रों में पारा 45 से 48 डिग्री के बीच बना हुआ है। 26 मई को देशभर में फलौदी (पश्चिमी राजस्थान) में सबसे अधिक तापमान 49.8°C दर्ज किया गया।
भीषण गर्मी ने इन दिनों त्राहिमाम मचा रखा है। उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों समेत देश के मध्य और पूर्वी हिस्से में प्रचंड गर्मी है। नौतपा में देश का आधा हिस्सा तप रहा है। राजस्थान के फलौदी में बीते दिन पारा करीब 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। देश के कई क्षेत्रों में पारा 45 से 48 डिग्री के बीच बना हुआ है। महाराष्ट्र के अकोला में स्थिति यहां तक आ गईगर्मी का सीधा असर लोगों के स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है। देशभर के अस्पतालों में लू लगने से बीमार होने वालों की संख्या में तेजी देखी गई है। ऐसे में सवाल है कि आखिर तापमान अभी कितना ऊपर जा सकता है? इसका सेहत पर कितना असर पड़ता है? गर्मी का वातावरण पर क्या असर पड़ रहा है? कि जिला प्रशासन ने को धारा 144 लगानी पड़ी।
आगे कैसा रहेगा मौसम?
अमर उजाला से बातचीत में आईएमडी की वैज्ञानिक सोमा सेन रॉय ने बताया कि पंजाब में, हरियाणा, पश्चिमी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तीन दिन तक रेड अलर्ट चलेगा। उसके बाद से हर एक क्षेत्र से तापमान घटना लगेगा। ऑरेंज अलर्ट में चले जाएंगे। इंटेंसिटी रहेगी लेकिन डिस्ट्रीब्यूशन कम होता जाएगा, क्योंकि थोड़ा पश्चिमी विक्षोभ भी आ रहा है। इसके कारण धीरे-धीरे तापमान घटने लगेगा। पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी राजस्थान में तीन दिन तक तापमान बना रहेगा। वहीं पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी मध्यप्रदेश में यह स्थिति दो दिन तक रहेगी।
आईएमडी के अनुसार, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान के अधिकतर क्षेत्रों में 29 मई तक प्रचंड गर्मी जारी रहेगी। इस दौरान यूपी, मध्य प्रदेश, गुजरात, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के कुछ क्षेत्रों में भी भीषण गर्मी महसूस की जाएगी।
-
पश्चिम बंगाल, असम और मेघालय समेत पूर्वोत्तर के कुछ इलाकों में भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है, क्योंकि बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवात रेमल के तट से टकराने के बाद इन इलाकों में बारिश हो सकती है और तेज हवाएं चल सकती हैं।