दिशोदय स्पोर्ट्स फाउंडेशन का भव्य आयोजन सभ्यता संस्कृति, फिटनेस और राष्ट्रीय भक्ति को समर्पित

बीकानेर राजस्थान
Spread the love
https://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2023/11/nvvoqa38.pnghttps://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2024/06/20240619_101620.pnghttps://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2024/12/IMG_20241216_191235.png

 

 

 

 

बीकानेर, 15 जून 2026।अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस पर बीकानेर ने एक अद्भुत, भावनात्मक और प्रेरणादायी आयोजन का साक्षी बनकर परिवार, संस्कृति और सामाजिक एकता का अनूठा संदेश दिया। दिशोदय स्पोर्ट्स फाउंडेशन एवं फिट इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित “रिश्तों की राह : दो कदम अपनों के संग” कार्यक्रम स्वर्गीय श्री शिव रतन अग्रवाल “फन्ना बाबू” की पावन स्मृति को समर्पित रहा।इस भव्य आयोजन में हजारों परिवारों, युवाओं और बच्चों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने इसे एक जनआंदोलन का स्वरूप दे दिया। देशभक्ति गीतों, “भारत माता की जय” के नारों और पारिवारिक मूल्यों से ओतप्रोत वातावरण ने पूरे बीकानेर को भावविभोर कर दिया।कार्यक्रम में संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा, विमर्शानंद जी महाराज, भाजपा देहात अध्यक्ष श्याम पंचारिया, बीएसएफ के असिस्टेंट कमांडेंट कैलाश गोदारा, लोटस की अंजना खत्री सहित अनेक विशिष्ट अतिथियों ने उपस्थिति दर्ज कराई। अतिथियों ने दिशोदय स्पोर्ट्स फाउंडेशन का ध्वज लहराकर वॉक को रवाना किया।ऊर्जा,

  1. उत्साह और संस्कारों का संगम
  2. वॉक से पूर्व आयोजित जुम्बा डांस, जिमनास्टिक प्रस्तुतियों और बच्चों की आकर्षक सांस्कृतिक गतिविधियों ने कार्यक्रम में ऊर्जा का संचार किया। नन्हे प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया।
  3. नशा मुक्ति का मजबूत संदेश
  4. कार्यक्रम में “नशा मुक्ति शपथ साइन वॉल” विशेष आकर्षण का केंद्र रही, जहां परिवारों और युवाओं ने हस्ताक्षर कर नशा मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया। यह संदेश बीकानेर के “ऑपरेशन नीलकंठ” अभियान को समर्पित किया गया।
  5. परिवार वृक्ष बना भावनाओं की अमिट स्मृति
  6. टीम सदस्य हिताशा एवं दीपक द्वारा तैयार विशेष कैनवास पर परिवारों के थंब इम्प्रैशन लेकर “परिवार वृक्ष” बनाया गया, जिसे फन्ना बाबू की स्मृति में उनके पुत्र दीपक अग्रवाल को भेंट किया गया। यह क्षण पूरे आयोजन का सबसे भावुक दृश्य बन गया।
  7. संस्कृति से जुड़े विशेष उपहार
  8. परिवार दिवस की थीम के अनुरूप शंख, तिलक सामग्री, घड़ी एवं स्मृति चिन्ह जैसे सांस्कृतिक उपहार वितरित कर भारतीय पारिवारिक मूल्यों को सम्मानित किया गया।फाउंडेशन निदेशक निशा लिम्बा ने इसे संस्था की पहली बड़ी सफलता बताते हुए भविष्य में खेल, समाजसेवा और संस्कारों के क्षेत्र में और बड़े आयोजनों का संकल्प व्यक्त किया। वरिष्ठ निदेशक उमाशंकर ने सभी सहयोगियों और प्रतिभागियों का आभार जताया।