राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज बीकानेर को मिला नया नेतृत्व, भवानी प्रकाश बने प्रिंसिपल

बीकानेर राजस्थान
Spread the love
https://https://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2026/05/WhatsApp-Image-2026-05-30-at-2.27.10-PM-1.jpeghttps://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2024/06/20240619_101620.png

 

 

अनुशासित वाणी न्यूज़, बीकानेर 27 अक्टूबर 2026। राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, बीकानेर में प्रिंसिपल की नियुक्ति को लेकर लंबे समय से चल रही जद्दोजहद पर आखिरकार शनिवार को विराम लग गया। कॉलेज में वरिष्ठ प्रवक्ता (मैकेनिकल ब्रांच) के पद पर कार्यरत भवानी प्रकाश को प्रिंसिपल नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति के आदेश के बाद कॉलेज के कार्मिकों में खुशी का माहौल देखने को मिला। कॉलेज से जुड़े कार्मिकों ने इस निर्णय का पुरजोर समर्थन करते हुए नियुक्ति आदेश का स्वागत किया।

भवानी प्रकाश की नियुक्ति को कॉलेज की प्रशासनिक व्यवस्था के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कॉलेज की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक गतिविधियों में उनकी भूमिका पहले से ही अहम रही है। विशेष रूप से चुनाव प्रक्रिया के दौरान चुनाव संपन्न कराने से लेकर परिणाम घोषित होने तक उन पर दोहरी जिम्मेदारी रहती है। इस दौरान उन्होंने अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ किया है।

कॉलेज की व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने में उनकी सक्रिय भूमिका को देखते हुए उन्हें संस्थान की कार्यप्रणाली की महत्वपूर्ण कड़ी माना जाता है। ऐसे में प्रिंसिपल पद पर उनकी नियुक्ति से कॉलेज की प्रशासनिक एवं शैक्षणिक गतिविधियों को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

लंबे समय से प्रतीक्षित नियुक्ति होने के कारण भवानी प्रकाश की ताजपोशी को कॉलेज के लिए एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है। अब सभी की निगाहें उनके नेतृत्व में कॉलेज की व्यवस्थाओं, शैक्षणिक गतिविधियों और संस्थान के विकास को मिलने वाली गति पर टिकी हैं।