देशनोक में भाजपा की जीत को लेकर पूर्ण आश्वस्त – विधायक अंशुमान सिंह भाटी

बीकानेर संभाग
Spread the love
https://https://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2026/05/WhatsApp-Image-2026-05-30-at-2.27.10-PM-1.jpeghttps://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2024/06/20240619_101620.png

 

देशनोक में 81.54% मतदान – लोकतंत्र के प्रति देशनोकवासियों की जागरूकता, उत्साह और सक्रिय भागीदारी का सशक्त प्रमाण है – विधायक भाटी 

 

मतदान शांतिपूर्ण संपन्न, विधायक भाटी ने भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं एवं मतदाताओं का जताया आभार !!

 

अनुशासित वाणी न्यूज़ बीकानेर देशनोक, 11 सितम्बर 2026। देशनोक नगरपालिका चुनाव के लिए आज मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न हुई। मतदान के दौरान भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों, पदाधिकारियों, बूथ एजेंटों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठनात्मक जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए पूरी निष्ठा एवं अनुशासन के साथ अपनी भूमिका निभाई।

 

कोलायत विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने मतदान संपन्न होने के पश्चात भाजपा के सभी वरिष्ठजनों, पदाधिकारियों, प्रत्याशियों, बूथ एजेंटों, कर्मठ कार्यकर्ताओं, महिला शक्ति एवं युवा साथियों का हृदय से आभार व्यक्त किया।

 

विधायक भाटी ने कहा कि चुनाव अभियान से लेकर मतदान दिवस तक भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता ने पूरे समर्पण, अनुशासन और संगठन भावना के साथ कार्य किया। कार्यकर्ताओं की मेहनत और एकजुटता ने भाजपा को मजबूत आधार प्रदान किया है।

 

भाटी ने देशनोक की देवतुल्य जनता-जनार्दन का भी आभार व्यक्त करते हुए कहा कि चुनाव अभियान के दौरान जनता से मिले स्नेह, विश्वास और समर्थन के लिए वे सदैव कृतज्ञ रहेंगे। मतदान के दौरान मतदाताओं ने जिस उत्साह के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग किया, वह लोकतंत्र की मजबूती का परिचायक है।

 

विधायक भाटी ने कहा कि भाजपा ने पूरे चुनाव अभियान में विकास, सुशासन, बेहतर नागरिक सुविधाओं और देशनोक के सर्वांगीण विकास को अपना प्रमुख मुद्दा बनाया। विभिन्न वार्डों में मिले जनसमर्थन और मतदान के दौरान प्राप्त फीडबैक से यह विश्वास और मजबूत हुआ है कि निश्चित रूप से देशनोक की जनता ने भाजपा के विकास के संकल्प के पक्ष में अपना आशीर्वाद दिया है।

 

भाटी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत, संगठन की एकजुटता और जनता के विश्वास के आधार पर वे देशनोक नगरपालिका में भाजपा की जीत को लेकर पूर्ण रूप से आश्वस्त हैं।

 

विधायक भाटी ने कहा कि अब सभी कार्यकर्ता चुनाव परिणाम की प्रतीक्षा करते हुए संगठन की भावना और आपसी सौहार्द बनाए रखें तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया का सम्मान करें। देशनोक की जनता ने जो विश्वास और आशीर्वाद दिया है, वह हमारे लिए केवल चुनावी सफलता नहीं, बल्कि देशनोक के विकास के प्रति और बड़ी जिम्मेदारी है। भाजपा की जीत के बाद इसी विश्वास को विकास और जनसेवा के माध्यम से सार्थक किया जाएगा।”

 

विधायक भाटी ने शांतिपूर्ण मतदान के लिए देशनोक की जनता, प्रशासन, निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े सभी कार्मिकों एवं सुरक्षा व्यवस्था में लगे जवानों का भी आभार व्यक्त किया।