महिला थाना अधिकारी रेणु मैडम का किया सम्मान

बीकानेर राजस्थान
Spread the love
https://https://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2026/05/WhatsApp-Image-2026-05-30-at-2.27.10-PM-1.jpeghttps://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2024/06/20240619_101620.png

अनुशासित वाणी न्यूज़, बीकानेर, 3 अगस्त 26। सखी संस्कार म्यूजिक महिला सुरक्षा ग्रुप द्वारा बीकानेर महिला थाना अधिकारी के पद पर कार्यरत रेणु मैडम का सम्मान किया गया। इस अवसर पर ग्रुप की फाउंडर  संध्या द्विवेदी ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किया वहीं इंद्रा बालेचा एवं रजनी खत्री ने माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया।

 

संध्या तिवारीएवं शकुंतला शर्मा जी ने रेणु मैडम को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर महिला थाने से काउंसलर भी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। उपस्थित महिलाओं ने महिला सुरक्षा एवं महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में निरंतर जागरूकता और सहयोग के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

रेणु मैडम ने भी ग्रुप की सदस्यों द्वारा महिला सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और समाज में महिलाओं को सुरक्षित एवं सशक्त वातावरण के साथ तनाव मुक्त जीवन जीने की प्रेरणा के कार्य करने के लिए साधुवाद दिया

 

सम्मान समारोह सौहार्दपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।