“हर काम देश के नाम: जयपुर मिलिट्री स्टेशन में अंगदान जागरूकता से बचेंगे कई जीवन”

जयपुर राजस्थान
Spread the love
https://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2023/11/nvvoqa38.pnghttps://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2024/06/20240619_101620.pnghttps://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2024/12/IMG_20241216_191235.png

 

सप्त शक्ति कमांड की पहल, सेना ने समाज सेवा में निभाई अग्रणी भूमिका – एक दाता कई जिंदगियों का बनेगा सहारा

अनुशासित वाणी न्यूज़ | जयपुर

प्रधान संपादक: जयसिंह चौहान

‘हर काम देश के नाम’ के संकल्प को साकार करते हुए जयपुर मिलिट्री स्टेशन के सप्त शक्ति ऑडिटोरियम में ऑर्गन एवं टिश्यू डोनेशन पर एक प्रभावशाली जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मोहन फाउंडेशन जयपुर सिटीजन फोरम (एमएफजेसीएफ) के सहयोग से आयोजित हुआ, जिसमें सैन्य कर्मियों और उनके परिजनों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई।

यह पहल सप्त शक्ति कमांड के मार्गदर्शक सिद्धांतों के अनुरूप समाज के प्रति कर्तव्य और कल्याण की भावना को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई। कार्यक्रम ने सशस्त्र बलों की सामाजिक जिम्मेदारी और मानवीय मूल्यों के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता को भी उजागर किया।

सत्र के दौरान मोहन फाउंडेशन के विशेषज्ञों ने ऑर्गन एवं टिश्यू डोनेशन के महत्व को सरल और प्रभावी तरीके से समझाया। उन्होंने इससे जुड़े भ्रम और मिथकों को दूर करते हुए बताया कि एक व्यक्ति का अंगदान कई जिंदगियां बचा सकता है। साथ ही, अंगदान की प्रक्रिया, कानूनी प्रावधानों और नैतिक पहलुओं पर भी विस्तार से जानकारी दी गई।

इस अवसर पर सप्त शक्ति कमांड के आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मंजिंदर सिंह ने कहा कि यह पहल मानवता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और इससे अनमोल जीवन बचाए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम न केवल समाज में संवेदनशीलता बढ़ाते हैं, बल्कि सेवा, करुणा और सामूहिक जिम्मेदारी की भावना को भी मजबूत करते हैं।

कार्यक्रम में मौजूद प्रतिभागियों ने इस ज्ञानवर्धक सत्र की सराहना करते हुए अंगदान जैसे जीवन रक्षक अभियान को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

ले कर्नल निखिल धवन

जन संपर्क अधिकारी (रक्षा), जयपुर