टेंपो ने पहले पैदल चल रहे 36 वर्षीय अशोक कलिंगदा और 35 वर्षीय अजिंक्य बेर्डे को टक्कर मारी। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद टेंपो ने कुछ दो पहिया वाहनों को टक्कर मार दी, जिससे छह लोग घायल हो गए।
महाराष्ट्र के पालघर में नशे में धुत एक व्यक्ति ने टेंपो चलाकर पैदल यात्रियों और दो पहिया वाहन को टक्कर मार दी। इस हदसे में दो लोगों की मौत हो गई। यह घटना बुधवार रात की है। पुलिस ने टेंपो चालक को गिरफ्तार कर लिया है। टेंपो ने पहले पैदल चल रहे 36 वर्षीय अशोक कलिंगदा और 35 वर्षीय अजिंक्य बेर्डे को टक्कर मारी। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद टेंपो ने कुछ दो पहिया वाहनों को टक्कर मार दी, जिससे छह लोग घायल हो गए। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनमें से कुछ की हालत गंभीर है।
