मंडल रेल प्रबंधक गौरव गोविल ने लोहारू एवं महेन्द्रगढ़ स्टेशनों का किया निरीक्षण

बीकानेर राजस्थान
Spread the love
https://https://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2026/05/WhatsApp-Image-2026-05-30-at-2.27.10-PM-1.jpeghttps://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2024/06/20240619_101620.png

 

 *अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत चल रहे पुनर्विकास कार्यों एवं यात्री सुविधाओं का लिया जायजा, संरक्षित रेल संचालन के दिए निर्देश*

 

बीकानेर,1./11/ 2026… सोमवार को मंडल रेल प्रबंधक गौरव गोविल ने लोहारू एवं महेंद्रगढ़ रेलवे स्टेशनों का निरीक्षण कर यात्री सुविधाओं, विकास कार्यों तथा रेल संरक्षा एवं परिचालन व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

लोहारू स्टेशन पर 16.27 करोड़ रुपये से स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों का लिया जायजा

 

मंडल रेल प्रबंधक ने लोहारू रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं एवं स्टेशन के विकास कार्यों का निरीक्षण किया। लोहारू स्टेशन पर 16.27 करोड़ रुपये की लागत से पुनर्विकास कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने इन कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्ता बनाए रखने तथा कार्यों को समयबद्ध पूरा करने के निर्देश दिए। यात्री सुविधाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए।

 

उन्होंने लोहारू एवं महेंद्रगढ़ खंड पर स्थित समपार (फाटक) संख्या 123 एवं 110 का निरीक्षण कर संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मंडल रेल प्रबंधक ने फाटक पर संरक्षित रेल संचालन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर देते हुए रेलकर्मियों को परिचालन के दौरान किसी भी प्रकार का शॉर्टकट नहीं अपनाने तथा निर्धारित नियमों एवं प्रक्रियाओं का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

स्टेशन यार्ड में क्रॉसिंग, पॉइंट, ट्रैक फिटिंग्स एवं अन्य संरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं की गहनता से जांच की गई।

 

महेंद्रगढ़ स्टेशन पर 13.71 करोड़ रुपये के पुनर्विकास कार्यों का निरीक्षण

 

इसके पश्चात मंडल रेल प्रबंधक ने महेंद्रगढ़ रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। यहां अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत 13.71 करोड़ रुपये की लागत से स्टेशन का पुनर्विकास किया जा रहा है। उन्होंने पुनर्विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया तथा अधिकारियों को कार्यों की गुणवत्ता एवं समयबद्ध पूर्णता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

उन्होंने स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं का निरीक्षण करते हुए फूड स्टॉल, पेयजल व्यवस्था, टिकट खिड़की, पार्किंग आदि यात्री सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने, स्वच्छता बनाए रखने तथा स्टेशन परिसर की व्यवस्थाओं में निरंतर सुधार करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण कर रेलखंड की व्यवस्थाओं की समीक्षा

 

निरीक्षण के उपरांत मंडल रेल प्रबंधक गौरव गोविल ने विशेष निरीक्षण कार (SPIC) द्वारा लोहारू से चूरू तक विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण करते हुए रेलखंड में ट्रैक, सिग्नलिंग व्यवस्था, रेल स्टॉक एवं रेल परिचालन से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने रेल संरक्षा सुनिश्चित करने तथा परिचालन व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

इस निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ मंडल इंजीनियर अमन अग्रवाल, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (संकेत एवं दूरसंचा रणसिंह गोदारा सहित रेलवे के अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।