अनुशासित वाणी न्यूज़
बीकानेर, 9 अप्रैल 2026। जिला कलेक्टर निशांत जैन ने बुधवार को ग्रामीण क्षेत्र के दौरे के तहत ग्राम पंचायत सेरूणा का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी शैलजा पांडे भी उनके साथ मौजूद रहीं।
दौरे के दौरान कलेक्टर ने गांव की लाइब्रेरी एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने लाइब्रेरी की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं के साथ-साथ इस प्रकार के नवाचार अत्यंत आवश्यक हैं, जो समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है
यहां दवाइयों की उपलब्धता, स्टाफ की उपस्थिति के बारे में जाना। मरीजों से व्यवस्था संबंधी फीडबैक लिया तथा परिसर में साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए। उन्होंने यहां वार्ड, लैब तथा मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा वितरण केन्द्र की व्यवस्थाएं देखी।
*सुनी जनसमस्याएं, योजनाओं की जानी प्रगति*
इस दौरान जिला कलक्टर ने श्रीडूंगरगढ़ में आयोजित ब्लाॅक स्तरीय जनसुनवाई में आमजन की समस्याएं सुनी। इस अवसर पर श्रीडूंगरगढ़ विधायक श्री ताराचंद सारस्वत भी मौजूद रहे। जनसुनवाई में राजस्व विभाग से जुड़े 13, नगरपालिका और विद्युत निगम की 8-8, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य तथा सार्वजनिक निर्माण विभाग की 6-7, जलदाय विभाग की 4, पंचायत और रसद से जुड़े 3-3 सहित कुल 51 प्रकरण प्राप्त हुए। जिला कलक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण का नियम सम्मत निस्तारण करने के निर्देश दिए।
जिला कलक्टर ने सभी ब्लाॅक स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। श्रीडूंगरगढ़ उपखण्ड क्षेत्र में संचालित विकास कार्यों की समीक्षा की। फ्लेगशिप योजनाओं की प्रगति के बारे में जाना तथा पूर्ण गंभीरता से इनका क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए। क्षेत्र से जुड़ी बजट घोषणाओं की प्रगति का विभागवार रिव्यू किया। उन्होंने कहा कि सभी विभागीय अधिकारी अपने विभाग से जुड़ी घोषणाओं और योजनाओं की नियमित समीक्षा करें तथा यह सुनिश्चित करें कि यह कार्य निर्धारित समय पर हों। किसी प्रकार की समस्या पर तत्काल उच्चाधिकारियों को अवगत करवाएं।
*जीएसएस का किया निरीक्षण, गोद भराई रस्म में निभाई भागीदारी*
जिला कलक्टर ने श्रीडूंगरगढ़ में 220 केवी जीएसएस का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां विद्युत सप्लाई और छीजत की स्थिति के बारे में जाना। उन्होंने कहा कि आगामी गर्मी के मौसम के मद्देनजर यहां नियुक्त कार्मिक अधिक सतर्कता से कार्य करें तथा प्रत्येक समस्या का त्वरित रेसपोंस हो। उन्होंने जोधासर में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। प्रवेशोत्सव की प्रगति जानी तथा शिक्षकों से व्यवस्था संबंधी फीडबैक लिया।
जिला कलक्टर ने यहां आंगनबाड़ी केन्द्र का निरीक्षण किया। यहां संचालित सेवाओं के बारे में जाना तथा गोद भराई रस्म में भागीदारी निभाई। उन्होंने पोषण ट्रेकर मोबाइल ऐप का अवलोकन किया तथा कहा कि कोई भी पात्र महिला अथवा बच्चा इनका लाभ लेने से वंचित नहीं रहे, यह सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीमती शैलजा पांडे, उपखण्ड अधिकारी श्री शुभम शर्मा सहित विभिन्न अधिकारी साथ रहे।
जिला परिषद CEO शैलजा पांडे भी रही दौरे पर
गांव की लाइब्रेरी , प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण
सरपंच प्रतिनिधि रणवीर सिंह सेरूणा ने किया स्वागत
कलेक्टर ने लाइब्रेरी की सराहना की
कहा गांव में मूलभूत आवश्यकता के साथ की ऐसे नवाचार की आवश्यकता
SDM शुभम शर्मा, CMHO पुखराज साध, थानाधिकारी संध्या विश्नोई , वरिष्ठ अधिवक्ता भरतसिंह राठौड़, विकास अधिकारी मनोज धायल व ग्रामीणजन रहे मौजूद
