

बीकानेर 14अगस्त 26।पिछले सात आठ महीने से बीकानेर डिविजन मे भ्रष्टाचार देख ने को मिल रहा है। भ्रष्टाचार के मामले में कुछ दिन पहले बड़ा प्रदर्शन भी हुवा था उसके साथ साथ अभी कुछ दिन पहले डीआरएम ऑफिस के कुछ ऑपरेटिंग कर्मचारियों को बहाल करने के मामले में रेलवे जयपुर विजिलेंस टीम ने कार्रवाई भी की थी.
शुक्रवार को CBI ने कार्रवाई करते हुए रेलवे के दो कार्मिकों को 1 लाख 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। सादुलगंज में स्थित रेलवे की कंस्ट्रक्शन विंग, मे कोलकाता की MRT सिंगल्स लिमिटेड कंपनी से 48 करोड़ रुपये के बिल को पास करने की एवज में रिश्वत मांगी गई थी। जिसके तहत सीबीआई के द्वारा यह कार्रवाई हुई।
CBI ने सीनियर सेक्शन ऑफिसर राजेंद्र चौधरी और लेखा सहायक राकेश कुमार को पकड़ा है। रिश्वत की रकम देने पहुंचे कंपनी कार्मिक से पूछताछ की जा रही है। मामले में CBI की जांच जारी है।
