विधायक व्यास के अनुशंसा द्वारा:-ओबीआरसी क्लीनिक के नवीनीकरण हेतु 15 लाख राशि स्वीकृत

बीकानेर राजस्थान
Spread the love
https://https://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2026/05/WhatsApp-Image-2026-05-30-at-2.27.10-PM-1.jpeghttps://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2024/06/20240619_101620.png

 

अनुशासित वाणी news

 

बीकानेर, 7 जुलाई 2026।ट्रॉमा सेंटर पीबीएम हॉस्पिटल की ओबीआर सी क्लीनिक के लिए 15 लाख की वित्तीय स्वीकृति जारी की गई है पी बी एम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में स्थापित ओबीआरसी क्लीनिक के विस्तार,नवीनीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के लिए 15 लाख की विधायक,जेठानंद व्यास कि अनुसंशा पर सीओ जिला परिषद शैलजा पांडे आइ एस द्वारा वित्तीय स्वीकृति जारी कि गयी है।इस से ओबीआरसी के आधुनिक चिकित्सा उपकरणों की उपलब्धि सुनिश्चित करना और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार करना है इससे बीकानेर शहर वासियों  एवं संभाग के नागरिकों को जोड़ों के रोग एवं हड्डी रोग से ग्रसित मरीजों को नवीनतम चिकित्सा सेवाएं नि:शुल्क उपलब्ध होगी।

डॉक्टर अजयकपूर ओबीआरसी प्रभारी ने बताया कि राजस्थान की प्रथम ओबीआरसी क्लीनिक है जो दानदाताओं के सहयोग से चिकित्सा क्षेत्र मे नये आयाम स्थापित कर रही है ओबीआरसी क्लीनिक मे बड़ी संख्या में मरीजो को हड्डी रोग तथा जोड़ों के दर्द में राहत मिल रही है इस वित्तीय स्वीकृति की रिपोर्ट जो है ई वर्क पोर्टल पर अपडेट करनी होगी तथा कार्य की तकनीकी मापदंड अनुसार कार्य निष्पादन बिना देरी के कारण सुनिश्चित करना होगा।