व्यापार जगत का प्रेरणादायी संगम बनेगा बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल

बीकानेर राजस्थान
Spread the love
https://https://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2026/05/WhatsApp-Image-2026-05-30-at-2.27.10-PM-1.jpeghttps://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2024/06/20240619_101620.png

 

*501 पौधों का वृक्षारोपण, गौसेवा और समाजहित के संकल्प के साथ होगा बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के आयोजन का शुभारंभ*

 

 

बीकानेर, 31 जुलाई। व्यापार उद्योग मंडल* एवं *₹1 प्रतिदिन सेवा योजना परिवार (नक्षत्र पब्लिक ट्रस्ट)* के संयुक्त तत्वावधान में आगामी रविवार, 02 अगस्त 2026 को सेवा, संस्कार, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक सौहार्द को समर्पित एक विशेष आयोजन का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर 501 पौधों के वृक्षारोपण का संकल्प लिया गया है, जिसके माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुँचाया जाएगा।

 

कार्यक्रम का प्रथम चरण सायं 4:00 बजे उदयराम जी यादव गौशाला, जयपुर–जोधपुर बाईपास, नोखा रोड, बीकानेर में आयोजित होगा। यहां वृक्षारोपण के साथ-साथ गौसेवा के अंतर्गत बीमार गौवंश की सेवा, हरा चारा एवं गुड़ अर्पित किया जाएगा। इस सेवा अभियान में बड़ी संख्या में व्यापारी, उद्योगपति, ₹1 प्रतिदिन सेवा योजना परिवार एवं सामाजिक कार्यकर्ता सहभागिता करेंगे।

 

इसके पश्चात सायं 5:00 बजे के.एम.आर. रिसॉर्ट, बरसिंहसर रोड, नोखा रोड, बीकानेर में “सदस्य मिलन समारोह–2026” आयोजित होगा। समारोह का उद्देश्य मंडल के सदस्यों के बीच आत्मीयता, पारस्परिक सहयोग एवं पारिवारिक वातावरण को सुदृढ़ करना है।

 

समारोह में प्रशासनिक अधिकारी अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे, जबकि शहर के प्रमुख व्यापारी, उद्योगपति एवं गणमान्य नागरिक भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।

 

सदस्य मिलन समारोह के अंतर्गत पूल पार्टी, मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता, सांस्कृतिक एवं संगीत संध्या के साथ-साथ जलपान एवं रात्रि भोज का भी आयोजन किया गया है, जिससे यह आयोजन सेवा, मनोरंजन और सामाजिक समरसता का अनूठा संगम बनेगा।

 

*बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल* एवं *नक्षत्र पब्लिक ट्रस्ट* ने सभी सदस्यों, व्यापारियों, उद्यमियों एवं समाजसेवियों से इस सेवा एवं पर्यावरण संरक्षण के महाअभियान में सहभागिता निभाने तथा अपनी गरिमामयी उपस्थिति से आयोजन को सफल एवं यादगार बनाने का आग्रह किया है।