स्वच्छता ही सेवा- अभियान 2026″ के तहत बीकानेर मंडल के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर जागरूकता रैलियां आयोजित* 

बीकानेर राजस्थान
Spread the love
https://https://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2026/05/WhatsApp-Image-2026-05-30-at-2.27.10-PM-1.jpeghttps://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2024/06/20240619_101620.png

 

 

बीकानेर मंडल, 24 सितंबर 2026″स्वच्छता ही सेवा- अभियान 2026″ के अंतर्गत बीकानेर मंडल के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर “कचरे का पृथक्करण एवं प्लास्टिक को ना कहें” विषय पर जागरूकता रैलियां आयोजित की गईं। रैलियों के माध्यम से यात्रियों एवं आमजन को स्वच्छता, कचरा प्रबंधन तथा प्लास्टिक के उपयोग को कम करने के प्रति जागरूक किया गया।

 

बीकानेर मंडल के बीकानेर, लालगढ़, सूरतगढ़, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, हिसार, भिवानी, सिरसा, रतनगढ़, चूरू एवं सादुलपुर सहित विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर आयोजित इन जागरूकता गतिविधियों में रेलवे कर्मचारियों एवं स्वयंसेवकों ने सहभागिता की।

 

इस दौरान रेलवे कर्मचारियों एवं स्वयंसेवकों को SWM Rule-2026 के अंतर्गत कचरे के उचित पृथक्करण (Segregation of Waste) के संबंध में जागरूक किया गया। साथ ही गीले एवं सूखे कचरे को अलग-अलग रखने, कचरे के उचित निस्तारण तथा कम्पोस्टिंग स्थल के उचित प्रबंधन के संबंध में जानकारी दी गई।

 

जागरूकता रैलियों के दौरान प्लास्टिक का उपयोग कम करने तथा सिंगल यूज प्लास्टिक से बचने का संदेश दिया गया। स्वच्छ रेलवे परिसर एवं स्वच्छ पर्यावरण के लिए सभी से कचरे को निर्धारित स्थान पर डालने तथा कचरे के पृथक्करण में सहयोग करने का आह्वान किया गया।

 

इस अवसर पर रेलवे अधिकारियों, कर्मचारियों एवं स्वयंसेवकों ने स्वच्छता ही सेवा-2026 के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने तथा रेलवे परिसरों को स्वच्छ एवं पर्यावरण अनुकूल बनाने में सक्रिय प्रतिबद्धता जताई।