ऑपरेशन नीलकंठ के तहत कार्रवाई, 10.120 किलोग्राम डोडा पोस्त के साथ एक गिरफ्तार

बीकानेर
Spread the love
https://https://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2026/05/WhatsApp-Image-2026-05-30-at-2.27.10-PM-1.jpeghttps://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2024/06/20240619_101620.png

 

 

बीकानेर। महानिरीक्षक पुलिस बीकानेर रेंज ओमप्रकाश (IPS) एवं पुलिस अधीक्षक बीकानेर मृदुल कच्छावा (IPS) के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन नीलकंठ” के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 10.120 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया है।

 

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) चक्रवर्ती सिंह राठौड़ (RPS) एवं वृत्ताधिकारी गंगाशहर हिमांशु शर्मा (RPS) के निकटतम सुपरविजन में थाना नाल प्रभारी विकास बिश्नोई एवं उनकी टीम ने गश्त के दौरान कार्रवाई करते हुए राजवीर पुत्र मांगीलाल (22), निवासी 3 डीओएल, थाना रावला, जिला श्रीगंगानगर, के कब्जे से 10.120 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद कर जब्त किया।

 

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। प्रकरण का अग्रिम अनुसंधान गंगाशहर थाना के उप निरीक्षक अशोक कुमार द्वारा किया जा रहा है।