

बीकानेर। कोटगेट थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास, मारपीट, लूट और नकबजनी सहित गंभीर अपराधों के 9 मामलों में संलिप्त वांछित आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
महानिरीक्षक पुलिस, बीकानेर रेंज ओमप्रकाश के निर्देशानुसार तथा पुलिस अधीक्षक बीकानेर मृदुल कच्छावा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर चक्रवर्ती सिंह राठौड़ एवं वृताधिकारी नगर अनुज डाल के सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई।
कोटगेट थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मुक्ताप्रसाद नगर थाना पुलिस के सहयोग से तकनीकी साक्ष्यों एवं आसूचना के आधार पर वांछित आरोपी सोहिल उर्फ भोमा (20) पुत्र सफीक मोहम्मद, निवासी रेलवे वर्कशॉप के पीछे, सर्वोदय बस्ती, थाना मुक्ताप्रसाद नगर, बीकानेर को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पूर्व में हत्या के प्रयास, मारपीट, लूट और नकबजनी सहित गंभीर धाराओं में कुल 9 प्रकरण दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस आरोपी से विस्तृत पूछताछ एवं अनुसंधान कर रही है।
पुलिस टीम में शामिल सदस्य:
कोटगेट थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी, उपनिरीक्षक गौरव बोहरा, सहायक उपनिरीक्षक सुनील कुमार, प्रवीण, मुनिया माली, हेड कांस्टेबल हेतराम, अमृतलाल, बबलूराम तथा कांस्टेबल सोमवीर, सम्पतलाल, सुन्दर लाल और संजय शामिल रहे। कार्रवाई में मुक्ताप्रसाद नगर थाना पुलिस टीम का भी सहयोग रहा।
