

बीकानेर, शनिवार 28 नवंबर 2026 । पुलिस महानिरीक्षक बीकानेर रेंज ओमप्रकाश आईपीएस एवं पुलिस अधीक्षक बीकानेर मृदुल कच्छावा के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन नीलकंठ’ के तहत पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीकानेर ग्रामीण बनवारीलाल मीणा आरपीएस एवं वृताधिकारी कोलायत जयपालसिंह जैतावत आरपीएस के निर्देशन में पुलिस थाना हदां के थानाधिकारी हंसराज लूणा ने पुलिस टीम का गठन किया।
गठित टीम में बस्तीराम हेड कांस्टेबल 140, कांस्टेबल कान्त 1801, दीपाराम 1780, सुखवीर 1842 एवं कर्मसिंह 2048 शामिल रहे।
पुलिस टीम ने मुकदमा नंबर 51, दिनांक 11 जून 2026, धारा 8/15 एवं 29 एनडीपीएस एक्ट में वांछित आरोपी राकेश पुत्र बंशीलाल विश्नोई, उम्र 33 वर्ष, निवासी खारिया मल्लिनाथ, पुलिस थाना हदां, जिला बीकानेर को गिरफ्तार किया है। आरोपी से मामले में अनुसंधान जारी है।
